'7 साल हो गए, दरभंगा AIIMS में एक ईंट न लगी, पटना AIIMS में 50% डॉक्टर्स के पद खाली': PM के दौरे से पहले RJD का निशाना

आरजेडी ने साल 2015 में दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित करने की घोषणा को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
पीएम मोदी मंगलवार को बिहार और झारखंड का दौरा कर रहे हैं (फाइल फोटो).
पटना:

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज बिहार और झारखंड के दौरे पर हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उनके आगमन पर ट्वीट करके करके हमला किया है. आरजेडी ने रुपये के अवमूल्यन को लेकर पीएम मोदी के यूपीए के शासन काल का एक वीडियो साझा करके निशाना बनाया है. इसके अलावा साल 2015 में दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) स्थापित करने की उनकी घोषणा को लेकर भी उन पर निशाना साधा है.   

आरजेडी की रिसर्च सेल ने एक ट्वीट किया है. इसमें पार्टी ने एक वीडियो के साथ लिखा है- ''बिहार में आ रहे हैं, जवाब दे ही दीजिए मोदी जी! देश जवाब मांग रहा है मोदी जी! भारतीय रुपय्या क्यों गिर रहा है?'' 

इसके साथ साझा किया गया वीडियो यूपीए के शासन काल का है. इसमें पीएम मोदी कह रहे हैं- ''बांग्लादेश की करेंसी नहीं गिरती है, पाकिस्तान की करेंसी नहीं गिरती है, श्रीलंका की करेंसी नहीं गिरती है, क्या कारण है कि हिंदुस्तान का रुपैया पतला होता जा रहा है. यह जवाब देना पड़ेगा आपको. देश आपसे जवाब मांग रहा है.''  

Advertisement

आरजेडी ने एक ट्वीट में पीएम मोदी की एक घोषणा को लेकर उन्हें निशाना बनाया है. आरजेडी ने लिखा है- ''दरभंगा में AIIMS स्थापित करने की घोषणा 2015 में हुई. नए भवन के लिए अभी एक ईंट तक नहीं लगी है. पटना AIIMS में 50% से अधिक डाक्टर्स के पद खाली हैं. समाचार समाप्त.''

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना में बिहार विधानसभा के भवन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के तहत विधानसभा परिसर में शताब्दी स्तंभ का लोकार्पण करेंगे और संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे. बिहार विधानसभा परिसर में पहली बार कोई प्रधानमंत्री आ रहे हैं. 

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड के देवघर में दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट AIIMS के भवन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के अलावा कई अन्य प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे. 

'अग्निपथ' को लेकर तेजस्‍वी यादव का केंद्र पर निशाना, बताया दूरदर्शिता का अभाव

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengal Rally: कूच बिहार में ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी | Bengal Elections 2026
Topics mentioned in this article