पीएम मोदी ने हुगली में जिस नाव में की सवारी उस नाविक को कितने पैसे दिए, जान लीजिए

नाविक गौरांग बिस्वास ने बताया कि वो प्रधानमंत्री को देखकर हैरान थे. पीएम ने अपने कैमरे से तस्वीर भी ली. यह एक सपने जैसा लग रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक हुगली घाट से नाव में सवार हुए. शुक्रवार (24 अप्रैल) सुबह मोदी ने हुगली नदी के किनारे भी कुछ समय बिताया. इसी दौरान उन्होंने कई नाविकों से भी मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज समेत कई जगहों की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया. मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "यह मां गंगा का शुक्रिया अदा करने का मौका था. हुगली में, हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की खुशहाली के लिए काम करने का अपना वादा दोहराया."

"उनका गले लगाना आशीर्वाद से कम नहीं"

जब वो नाव पर सवार हुए तो उन्होंने नाविक गोरंगो बिस्वास को भी गले लगाया. गोरंगो बिस्वास ने मीडिया से बातचीत में कहा, "उन्हें देखकर मैं बहुत हैरान रह गया. उनके कहने पर मैं नाव को गंगा के बीच में ले गया. मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मेरी नाव पर सवार हुए, मैंने तो कभी सोचा भी नहीं था. यह किसी सपने जैसा लग रहा है. प्रधानमंत्री का मुझे गले लगाना किसी बड़े आशीर्वाद से कम नहीं था. उन्होंने न केवल मुझे सम्मान दिया, बल्कि मेरी मेहनत का मूल्य भी समझा. नाव से उतरने के बाद उन्होंने खुद आगे बढ़कर मुझे गले लगाया और किराए के 1,000 रुपये दिए. "

पीएम ने शेयर की तस्वीरें 

तस्वीरें शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा कि मैंने इस पवित्र गंगा की तस्वीरें खींचने के लिए थोड़ा प्रयास किया. विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को भी बहुत करीब से देखा.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः सम्राट चौधरी पगड़ी संभालें, उस पर विजय सिन्हा की नज़र... बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का तंज

Advertisement

Featured Video Of The Day
HRA-बेसिक सैलरी में होगा उछाल? सरकार ने मान ली ये मांगे तो केंद्रीय कर्मियों की बल्ले-बल्ले