30 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंच गए हैं.  वह यहां आयोजित भारतीय वायु सेना के एयरशो को देखेंगे. यह आयोजन नमो घाट पर आयोजित किया जा रहा है. इसके अलावा वह वाराणसी में कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी आज ओडिशा के भुवनेश्वर भी जाएंगे. यहां पर वह RBI डेटा सेंटर का उद्घाटन करने वाले हैं. दोनों राज्यों में पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 

मन की बात कार्यक्रम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 139वां एपिसोड आज प्रसारित किया जाएगा. यह एपिसोड सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ है. जिसमें पीएम मोदी लोगों से अपने मन के विचार सांझा की है. इसमें उन्होंने लोकल फॉर वोकल पर बात की है. 
 

Oct 25, 2026 11:31 (IST)

28 करोड़ की खादी खरीदी गई

पीएम मोदी ने कहा 'इस बार गांधी जयंती पर सिर्फ एक दिन में खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों इसकी बिक्री 28 करोड़ रुपये से अधिक की रही. ये पिछले साल से भी डेढ़ करोड़ रुपये और ज्यादा ही है. यानि, खादी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है और इसका लाभ उन लोगों तक भी पहुंच रहा है, जिनके हुनर और मेहनत से खादी हस्तशिल्प जैसी अनेक चीजें तैयार होती हैं.'

Oct 25, 2026 11:18 (IST)

मन की बात की यात्रा निरंतर जारी है

आज से 12 वर्ष पहले, विजयादशमी के पावन अवसर पर, हमने 'मन की बात' की शुरुआत की थी. तब से अब तक हमारी ये यात्रा निरंतर जारी है. इस यात्रा के सहयात्री भी आप हैं और मार्गदर्शक भी आप ही हैं. मेरे लिए मन की बात देश के सामान्य लोगों के परिश्रम, पराक्रम, प्रतिबद्धता, समर्पण और सेवा भाव के गौरव गाण करने का एक शुभ अवसर रहा है. 

Oct 25, 2026 11:17 (IST)

पीएम मोदी ने की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से एक तरह से देश की लोकशक्ति की आराधना करता हूं. मुझे इसके माध्यम से देश के हर परिवार से जुड़ने का अवसर मिलता है. मेरे लिए सभी श्रोताओं की ये आत्मीयता, आपका ये स्नेह बहुत अमूल्य पूंजी है. 

Oct 25, 2026 10:49 (IST)

पीएम मोदी करेंगे 7 किमी का रोड शो

पीएम मोदी आज वाराणसी में 7 किलोमीटर का रोड शो भी करेंगे. वह करीब दोपहर में 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे, यहां से नमोघाट तक 7 किलोमीटर का रोड शो होगा. जहां रास्ते में पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा. पीएम के रोड शो को लेकर सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं. 

Advertisement
Oct 25, 2026 08:58 (IST)

शाम को ओडिशा जाएंगे पीएम मोदी

वाराणसी के दौरे के बाद पीएम मोदी शाम को ओडिशा की यात्रा पर जाएंगे. वह राजधानी भुवनेश्वर में शाम को करीब 4 बजकर 45 मिनट पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे. भुवनेश्वर में भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

Oct 25, 2026 08:37 (IST)

1 बजे वाराणसी में होगा एयर शो

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026 का आयोजन किया जाएगा. जिसमें पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. जहां विंग्स ओवर गंगा थीम पर शानदार भव्य नाजारा देखने को मिलेगा. इस आयोजन में तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, राफेल और लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड आसमान में दिखाई देगा.

Advertisement
Oct 25, 2026 08:33 (IST)

पीएम मोदी आज जाएंगे वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. वह सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और यहां  नई कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा नमो घाट पर होने वाले भारतीय वायु सेना के एयर शो को भी देखेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर वाराणसी में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज वाराणसी पहुंचेंगे. 

Featured Video Of The Day
Anant Singh JDU News: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article
PM Modi Visit Varanasi
PM Modi Visit Varanasi Today
Pm Modi Visit Varanasi Latest News
Today Live News
Today Live Update