अब बंगाल में भी 'जंगलराज' की गूंज, मालदा कांड पर PM मोदी ने किया वार, TMC ने ऐसे किया पलटवार

कूच बिहार की रैली में पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार पर निशाना साधा. तो वहीं टीएमसी ने भी पलटवार किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM मोदी ने बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया है
  • मोदी ने कहा कि बंगाल में जंगलराज है और चुनाव परिणाम के बाद अपराधियों को कड़ी सजा दी जाएगी
  • TMC ने बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. पीएम ने मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया. पीएम ने कहा कि बंगाल में जंगलराज है. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी के आरोपों पर पलटवार किया. टीएमसी ने पीएम के आरोपों को 'पाखंड' बताते हुए बीजेपी शासित राज्यों में अपराध के आंकड़े जारी कर दिए.

पीएम मोदी का वार- '4 मई के बाद होगा पाई-पाई का हिसाब'

प्रधानमंत्री ने कूचबिहार की धरती से ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पाप का घड़ा' भर चुका है. पीएम ने कहा, 'बंगाल की निर्मम सरकार हर रोज लोकतंत्र की हत्या कर रही है. मालदा में न्यायाधीशों को बंधक बनाया जाना इसका ताजा सबूत है. मालदा में जो हुआ वह तृणमूल कांग्रेस के महाजंगलराज का उदाहरण है'. PM मोदी कहा कि 4 मई (चुनाव परिणाम के बाद) कानून अपना काम करेगा. अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा और न्याय सुनिश्चित होगा.

TMC का पलटवार- हिसाब शुरू करना है तो सुवेंदु और बृजभूषण से कीजिए

पीएम मोदी के 'हिसाब' वाले बयान पर TMC ने पलटवार करते हुए लंबी फेहरिस्त जारी की और बीजेपी की 'वॉशिंग मशीन' नीति पर तंज कसा. टीएमसी ने पूछा, "आप अपना हिसाब सुवेंदु अधिकारी से क्यों नहीं शुरू करते, जो कैमरे पर रिश्वत लेते पकड़े गए थे? उन 25 विपक्षी नेताओं का हिसाब क्या हुआ जो बीजेपी में जाते ही 'साफ-सुथरे' हो गए?" पार्टी ने बृजभूषण शरण सिंह और कुलदीप सेंगर जैसे नामों का जिक्र करते हुए पीएम से महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर माफी मांगने को कहा.

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी, शाह, मिथुन सहित 40 नाम

Advertisement

सुशासन और रोजगार पर छिड़ी रार

बीजेपी के 'सुशासन' के दावों के जवाब में TMC ने NCRB और बेरोजगारी के आंकड़े पेश किए. टीएमसी ने दावा किया है कि 2014 के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध 33% बढ़े हैं और यूपी में हर घंटे 8 मामले दर्ज होते हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि 15-25 साल के 40% ग्रेजुएट बेरोजगार हैं, जबकि केंद्र में 10 लाख पद खाली पड़े हैं.

यह भी पढ़ें: TMC के पापों का घड़ा भर चुका है... कूच बिहार में ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue In Iran: ईरान का दावा – Operation Fail! Donald Trump बोले Mission Successful