AI समिट में कांग्रेस ने नंगी राजनीति की, सारी मर्यादाएं तोड़ीं... पीएम मोदी का बड़ा वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI समिट में हुई यूथ कांग्रेस की शर्टलेस घटना को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, इसे “नंगी राजनीति” बताते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर AI समिट में नंगी राजनीति करने और सारी मर्यादाएं तोड़ने का आरोप लगाया
  • PM ने कहा कि AI Global Summit देश का कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस ने इसे अपनी राजनीति का अखाड़ा बना दिया
  • PM ने कहा कि देशवासी भारत को विकसित बनाने में लगे हैं, पर कुछ दल देश की सफलता को स्वीकार नहीं कर रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि AI समिट में कांग्रेस ने नंगी राजनीति की, सारी मर्यादाएं तोड़ दी.AI Global Summit ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था. लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी.  आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए... इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय बेशर्मी के साथ गाजते हैं.  और ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है. 

पीएम ने कहा कि एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI Impact Summit हुआ. दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए. दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ. लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए. मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी.

महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो. क्या आपलोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो. कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है.एक बात मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है. मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं. 

ये भी पढ़ें-: मेरठ, अलवर, पानीपत... दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Thiruvananthapuram International Airport पर इस वजह से थम गए विमानों के पहिए! Kerala News
Topics mentioned in this article