ये नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का... पीएम मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा, पढ़ें और क्या कुछ कहा

पीएम मोदी ने सिंदूर के पौधे को लगाते हुए 1971 के वीरों को भी याद किया है. विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने इसे लेकर एक सोशल पोस्ट भी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
सिंदूर के पौधे को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

पीएम मोदी ने अपने दिल्ली आवास पर गुरुवार को सिंदूर का एक पौधा लगाया. इस पौधे को लेकर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह पौधे को हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा. 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था. विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है.

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Rajya Sabha: राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का VIDEO VIRAL क्यों? AAP
Topics mentioned in this article