20 days ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे. मोदी यहां कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. यात्रियों से लेकर माल ढुलाई तक फायदा होगा. आज संसद में बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में कई मुद्दों पर बहस होगी. दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड-हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब हरियाणा में मौसम 4 अप्रैल तक ऐसा ही रहने वाला है. ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके मशहद हवाई अड्डे पर अमेरिका ने हमला कर दिया जिसके बाद नई दिल्ली की ओर जाने वाला महान एयर विमान क्षतिग्रस्त हो गया. विमान कथित तौर पर ईरानी लोगों के लिए आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति और सहायता लेने के लिए इस सप्ताह नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 


 

Mar 31, 2026 14:12 (IST)

Live Updates: कर्ननाटक में बस से टक्कर के बाद लगी भीषण आग, बाइक सवार जिंदा जला

Mar 31, 2026 12:51 (IST)

Live Updates: पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में हुए शामिल

टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में वह पार्टी में शामिल हुए.बता दें कि उन्होंने पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके पश्चिम बंगाल दौरे पर मुलाकात की थी. 

Mar 31, 2026 11:25 (IST)

Bihar News Live:नालंदा के मघड़ा में माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत

नालंदा के मघड़ा में माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत हो गई है.मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल हैं. 6 से ज्यादा लोग घायल हैं.भगदड़ के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है. 5 में से 2 मृतकों की पहचान हुई है.

Mar 31, 2026 10:54 (IST)

Live Updates:राजकोट के सोपान हाइट्स के स्विमिंग पूल में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत

राजकोट शहर के सोपान हाइट्स बिल्डिंग के स्विमिंग पूल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में साफ-सफाई का काम करने वाले बच्चों के माता-पिता मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को पानी से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों भाई-बहन के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
Mar 31, 2026 10:03 (IST)

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस की रेड,मेड इन पाकिस्तान सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने मेड इन पाकिस्तान सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है.सिटी चौक पुलिस थाना क्षेत्र में करीब 60 हजार रुपये मूल्य के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक्स जब्त किए हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. 

Mar 31, 2026 09:47 (IST)

Live: झारखंड पेयजल-स्वच्छता विभाग घोटालाः ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

प्रवर्तन निदेशालय के रांची जोनल ऑफिस ने राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़े बहुचर्चित गबन मामले में पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है.इस मामले में विभाग के क्लर्क सह कैशियर संतोष कुमार,उनकी पत्नी ललिता सिन्हा और एक शेल कंपनी मे. रॉकड्रिल कन्स्ट्रक्शन (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आरोपी बनाया गया है.यह पूरा मामला विभाग के रांची स्थित स्वर्णरेखा हेड वर्क्स डिवीजन में सरकारी फंड के कथित दुरुपयोग और गबन से जुड़ा है.

Advertisement
Mar 31, 2026 06:46 (IST)

Live News Update: आज गुजरात आएंगे पीएम मोदी, कई रेल परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे. यहां पीएम कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है.प्रमुख रेल परियोजनाओं में कनालुस–जामनगर रेल लाइन डबलिंग (28 किमी) राष्ट्र को समर्पित की जाएगी.यह राजकोट–कनालुस डबलिंग परियोजना (111.20 किमी) का हिस्सा है. इससे ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रा तेज होगी. जामनगर के पेट्रोलियम और ब्रास उद्योगों को माल ढुलाई में फायदा होगा.किसानों को अपनी फसल बाजार तक जल्दी पहुंचाने में मदद मिलेगी.राजकोट के यात्रियों और व्यापारियों की यात्रा आसान होगी.द्वारका पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.(इनपुट- पल्लव मिश्रा)

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: बंगाल में वोटर्स के मुद्दे क्या? Baba Ka Dhaba | Kolkata | NDTV Ground Report
Topics mentioned in this article