पीएम मोदी ने दिल्ली को दी बड़ी सौगात, जानें नए मेट्रो कॉरिडोर से लेकर क्या-क्या मिला

पीएम मोदी दिल्ली में रविवार को लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें दो नए मेट्रो कॉरिडोर भी शामिल हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के बुनियादी ढांचे में मजबूती आएगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दिल्ली में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीएम मोदी नई दिल्ली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
  • देश की राजधानी दिल्ली मेट्रो से जुड़ी लगभग 18,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का विस्तार
  • पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पीएम मोदी ने दिल्ली में जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत 15,200 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर से लेकर महत्वपूर्ण शहरी ढांचागत कार्य शामिल हैं. इन परियोजनाओं से राजधानी में कनेक्टिविटी और सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा. पीएम मोदी ने लगभग ₹33,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं. दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और नई सुविधाओं के लिए ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने सरोजनी नगर में GPRA Type-5 क्वार्टर्स का दौरा किया और महिला लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां सौंपी, साथ ही श्रमजीवी बहनों से संवाद किया.

Live Updates-:

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, और कल पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने देश की राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का घोर अपमान किया है. द्रौपदी मुर्मू जी संथाल आदिवासी परंपरा के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं, लेकिन राष्ट्रपति जी और आदिवासी समाज के उस पवित्र और महत्वपूर्ण कार्यक्रम का टीएमसी ने बहिष्कार किया. पश्चिम बंगाल की प्रबुद्ध जनता टीएमसी को एक नारी के अपमान के लिए, एक आदिवासी के अपमान के लिए और देश के महामहिम राष्ट्रपति के अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगी. देश भी माफ नहीं करेगा, देश का आदिवासी समाज भी कभी माफ नहीं करेगा, देश की नारी शक्ति भी कभी माफ नहीं करेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं है, ये भारत की पहचान भी है, ये भारत की ऊर्जा का प्रतीक भी है. दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं होता, यह पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है..."

 दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ देर पहले ही यहां 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ. मेट्रो के विस्तार से लेकर हजारों सरकारी कर्मचारियों के आवासों तक, देश की राजधानी में सुविधाओं का लगातार मजबूत विस्तार हो रहा है, एक नई मजबूती दी जा रही है."

Advertisement

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. आज भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में राजधानी का विकास हो रहा है. राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल या समाज सेवा का क्षेत्र भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र मे एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही है. मैं देश की नारी शक्ति को आज महिला दिवस पर बहुत बधाई देता हूं और राष्ट्र के विकास में उनके असीमित योगदान के लिए ऋण स्वीकार करता हूं ..."

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 18,300 करोड़ रुपये के दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इनमें करीब 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और करीब 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल है. नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क वगैरह शामिल हैं.

Advertisement

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत 15,200 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33,500 करोड़ रुपये से ज़्यादा के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही लगभग Rs 18,300 करोड़ के दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत Rs 15,200 करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

पीएम मोदी जल्द ही दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इनमें लगभग 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं. नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क वगैरह शामिल हैं.

पीएम मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दो नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और 18,300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) का उद्घाटन किया जाएगा और दिल्ली मेट्रो फेज-V (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. सीएम गुप्ता ने कहा कि इन मेट्रो प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 18,300 करोड़ रुपए से ज्यादा है और इनसे दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मजबूत होने की उम्मीद है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: तबाही के ढेर पर पश्चिम एशिया? एक गलती और जिंदगी नर्क बन जाएगी! | Trump | Nuclear