मील का पत्थर...लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाने पर पीएम मोदी की प्रशंसा में अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख बन गए हैं. पीएम मोदी ने 8,930 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8,931 दिनों की सार्वजनिक सेवा का मील का पत्थर हासिल किया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पीएम मोदी ने नाम रिकॉर्ड दर्ज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीएम मोदी 8,931 दिनों तक निरंतर सेवा देते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख का पद संभाल रहे हैं
  • उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया
  • पीएम मोदी का सार्वजनिक जीवन गुजरात CM और PM के रूप में राष्ट्र-प्रथम शासन और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण ह
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पीएम मोदी भारतीय राजनीति में देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बन गए हैं. उन्होंने 8,931 दिनों तक (गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक) सेवा की. उनके नेतृत्व ने जनसेवा, ईमानदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना को बढ़ावा दिया है. इस उपलब्धि पर देश के तमाम नेताओं की तरफ से पीएम मोदी बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज पीएम मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह मील का पत्थर हासिल किया है.

8,930 दिनों का रिकॉर्ड टूटा, 8,931 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 8,931 दिन ‘राष्ट्र‑प्रथम' को समर्पित शासन, ईमानदारी और देशवासियों की निस्वार्थ सेवा के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाते हैं. उन्होंने बताया कि यह अवधि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और अब प्रधानमंत्री के रूप में उनकी निरंतर सेवा को दिखाती है.

ये भी पढ़ें : ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, शाम को सीनियर मंत्रियों संग होगी बैठक

X पर पोस्ट कर अमित शाह ने दी जानकारी

X पर अपनी पोस्ट में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सेवा, कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण पर आधारित एक मील का पत्थर हासिल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी भारत में किसी भी सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख बन गए हैं.

‘राष्ट्र‑प्रथम' शासन की दुर्लभ विरासत

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 8,931 दिन—पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में—‘राष्ट्र‑प्रथम' शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी दुर्लभ विरासत है, जो अभूतपूर्व विश्वास और बेजोड़ सेवा पर आधारित है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम, सरकार का प्रमुख रहते सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड

मोदी युग ने भारत को पूरी तरह बदला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दशकों की सेवा ने अपने आप में एक युग का निर्माण किया है. उन्होंने कहा कि चाहे गरीबों को उनके अधिकार दिलाना हो, विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करना हो या वैश्विक मंचों पर राष्ट्र का गौरव बढ़ाना हो. मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है.

Advertisement

24 वर्षों से अधिक बिना अवकाश के सेवा

अमित शाह ने कहा कि ‘नए भारत' को गढ़ने के लिए जीवन भर प्रयास की आवश्यकता थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह कर दिखाया. उन्होंने कहा कि 24 वर्षों से भी अधिक समय तक बिना किसी अवकाश के राष्ट्र और लोगों की सेवा करना प्रधानमंत्री मोदी के अटूट समर्पण का प्रमाण है.

लोगों का विश्वास, स्नेह और समर्थन लगातार बढ़ा

अमित शाह ने कहा कि इसी समर्पण की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों का अभूतपूर्व स्नेह प्राप्त हुआ. तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों का विश्वास, स्नेह और समर्थन हर दिन बढ़ता जा रहा है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के 'डिमोना' परमाणु केंद्र पर ईरानी हमले से क्यों डरी दुनिया? | Iran War News