21 days ago
नई दिल्ली:

LIVE News Updates:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम के अपने एक दिवसीय दौरे में हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सी-130जे असम के मोरान में पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरा. पीएम मोदी पहले डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचे और इसके बाद भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से मोरन स्थित ईएलएफ पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने असम के मोरान में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों के हवाई करतब देखे. इसके बाद पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचे, जहां पर पीएम मोदी ने बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया. 

ये भी पढ़ें- जब-जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी आई, तब-तब... BNP की जीत के बाद 'पाकिस्तान' जैसा बन जाता है बांग्लादेश?

ये भी पढ़ें- पूर्वोत्तर को चीन और म्यांमार की सीमाओं के पास मिलेगा पहला हाईवे लैंडिंग स्ट्रिप

Here are the LIVE Updates of Latest, Breaking News from India and World:

Feb 14, 2026 17:53 (IST)

CBI शम्भू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच की कमान संभालते हुए सीबीआई (CBI) की टीम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. घटना के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम महत्वपूर्ण सुरागों की तलाश में शम्भू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची. सीबीआई ने अब आधिकारिक तौर पर इस पूरे मामले को अपने हाथों में ले लिया है और गहन छानबीन शुरू कर दी है. हॉस्टल में घंटों तक चली इस जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और कई अहम सबूतों को अपने कब्जे में लिया है. एजेंसी की इस कार्रवाई से मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद जगी है.

Feb 14, 2026 16:37 (IST)

बीजेपी ने हुमायूं कबीर को चेतावनी दी

बंगाल में हुमायूं कबीर की ओर से बाबरी मस्जिद बनाने पर सियासत जारी है. बीजेपी ने हुमायूं कबीर को चेतावनी दी है. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और सांसद समीक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ किसी ने बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश की तो उसे रौंद दिया जाएगा. हम देश में बाबर के नाम पर फिर कोई मस्जिद बनने नहीं देंगे.

Feb 14, 2026 13:47 (IST)

पीएम मोदी ने गुवाहाटी किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोड शो भी किया. इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद रहे.  

Feb 14, 2026 13:46 (IST)

पीएम मोदी ने इस तरह किया करीब 3 हजार करोड़ की लागत वाले पुल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया. करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 6 लेन का एक्सट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) पुल गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ता है और पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्सट्राडोज्ड पुल है. इससे गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी के बीच यात्रा का समय घटकर 7 मिनट हो जाएगा. क्षेत्र की उच्च भूकंपीयता को ध्यान में रखते हुए पुल में फ्रिक्शन पेंडुलम बियरिंग का उपयोग करके बेस आइसोलेशन तकनीक को शामिल किया गया है. 

Feb 14, 2026 13:39 (IST)

गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन

पीएम मोदी ने असम को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया. 

Feb 14, 2026 11:55 (IST)

प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री मोरान से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी दोपहर 1 बजे गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा पुल का उद्घाटन करेंगे. 

Advertisement
Feb 14, 2026 11:25 (IST)

भारतीय वायु सेना प्रमुख से इस अंदाज में मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) से रवाना होते समय भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से इस अंदाज में मिले. 

Feb 14, 2026 11:24 (IST)

क्‍यों जरूरी है ELF? पीएम मोदी ने देखा प्रजेंटेशन, वायुसेना प्रमुख ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरान में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) को लेकर एक प्रजेंटेशन भी देखा. इस दौरान भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उन्हें इसकी जानकारी दे रहे हैं. 

Advertisement
Feb 14, 2026 11:10 (IST)

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों का हैरतअंगेज प्रदर्शन

डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज हवाई प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों ने यह प्रदर्शन देखा. 

Feb 14, 2026 11:01 (IST)

सुखोई ने भरी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा से उड़ान, पीएम मोदी ने देखा

असम: भारतीय वायु सेना का सुखोई Su-30MKI विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) से उड़ान भरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोग उड़ान भरते हुए देखा. 

Advertisement
Feb 14, 2026 10:53 (IST)

पीएम मोदी का सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा ने किया शानदार स्‍वागत

असम के डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर स्वागत किया. पीएम मोदी डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर उतरे. 

Feb 14, 2026 10:50 (IST)

PM मोदी की तस्‍वीरें भी आई सामने

Advertisement
Feb 14, 2026 10:49 (IST)

सी-130जे विमान की देखें तस्‍वीरें

Feb 14, 2026 10:49 (IST)

सी-130जे विमान की देखें तस्‍वीरें

Feb 14, 2026 10:48 (IST)

सी-130जे विमान की देखें तस्‍वीरें

पीएम मोदी को लेकर जैसे ही भारतीय वायुसेना का सी-130जे विमान मोरन पहुंचा, मौके पर मौजूद बड़ी संख्‍या में लोग अपने कैमरों से वीडियो बनाते नजर आए. आप भी देखिए सी-130जे विमान के दृश्‍य. 

Feb 14, 2026 10:32 (IST)

'इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण'- IAF

Feb 14, 2026 10:31 (IST)

पीएम मोदी एयरफोर्स के सी-130 विमान से मोरन पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरफोर्स के सी-130 विमान से मोरन पहुंच गए हैं. यहां पर पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Feb 14, 2026 06:23 (IST)

जम्मू-कश्मीर की वादियों में हुआ गर्ल्स एग्जीबिशन मैच

जम्मू-कश्मीर के गुरेज स्नो क्रिकेट प्रीमियर लीग (GSCPL) 2026 का गर्ल्स एग्जीबिशन मैच कल गुरेज की बर्फ से ढकी घाटी में हुआ, जिससे वहां के लोगों और खेल प्रेमियों में जोश और उत्साह देखने को मिला.

Feb 14, 2026 06:22 (IST)

प्रदेश हित बड़ा है या 'कुर्सी' हित, बीजेपी पर हिमाचल सीएम का तंज

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि BJP दुविधा में लग रही है. ये स्पष्ट नहीं कर पा रहे उन्हें अगर बैठक में आना था तो RDG पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए था. प्रदेश हित बड़ा है या 'कुर्सी' हित बड़ा है.

Feb 14, 2026 05:32 (IST)

ईरान के साथ डील करना मुश्किल हो रहा है-ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभी हमारे सामने ऐसी स्थिति है जहां हमने ईरान के लिए एक बहुत बड़ा कैरियर ग्रुप भेजा है. मैं देखना चाहूंगा कि क्या हम कोई डील कर सकते हैं. उनके साथ डील करना मुश्किल रहा है. मुझे लगा था कि पिछली बार हमारी डील हो जाती. वे चाहते थे कि वे ऐसा करें और हमने वही किया, मिडनाइट हैमर.

Feb 14, 2026 05:31 (IST)

मैंने सिर्फ़ 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराए-ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम पूरी दुनिया में शांति ला रहे हैं, मैंने सिर्फ़ 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराए.हमें कुछ और युद्ध खत्म करने हैं, लेकिन विशेष तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध बहुत भयानक है, मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच जाएंगे.

Feb 14, 2026 05:29 (IST)

कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया, अखिलेश का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने कानपुर को बर्बाद कर दिया और कभी फलते-फूलते औद्योगिक केंद्र को ‘बदनामपुर’ बना दिया.

Feb 14, 2026 05:29 (IST)

कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया, अखिलेश का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने कानपुर को बर्बाद कर दिया और कभी फलते-फूलते औद्योगिक केंद्र को ‘बदनामपुर’ बना दिया.

Feb 14, 2026 05:28 (IST)

तेलंगाना निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खरगे की खुशी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को तेलंगाना में निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि जनादेश लोगों के विश्वास को दर्शाता है. तेलंगाना में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों में जोरदार जीत हासिल की. वहीं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. राज्य के 116 नगर निकायों में कुल 2,582 वार्ड में से कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड में जीत हासिल की. बीआरएस ने लगभग 700 वार्ड और भाजपा ने लगभग 275 वार्ड में जीत दर्ज की. नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को हुए थे.

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: महायुद्ध के बीच अब रूस से तेल खरीदेगा भारत, कीमतों पर कितना होगा असर? | Iran War