पीएम मोदी ने मेट्रो में 8वीं की छात्रा से किया सवाल? जानिए क्‍या मिला जवाब

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ईहा ने कहा कि दो बार पहले भी मेरी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हो चुकी है. आज उन्होंने देखते ही मुझे पहचान लिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM नरेंद्र मोदी ने मेरठ में दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन और देश की सबसे तेज मेट्रो का शुभारंभ किया.
  • आठवीं कक्षा की छात्रा ईहा दीक्षित ने PM मोदी से मेट्रो के फायदे और महिलाओं की सुरक्षा पर बातचीत की.
  • पीएम मोदी से ईहा की यह तीसरी मुलाकात थी, उन्होंने पीएम द्वारा दिए गए घड़ी के तोहफे को संभालकर रखा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेरठ:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के लोगों को बड़ी सौगात दी. उन्होंने दिल्ली- मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के साथ ही देश की सबसे तेज मेट्रो का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का सफर किया. पीएम मोदी ने छात्रों और उद्यमियों से बातचीत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो में सफर करने के दौरान जिन लोगों से बातचीत की उसमें मेरठ की आठवीं कक्षा की छात्रा ईहा दीक्षित भी शामिल हैं. ईहा की यह पीएम मोदी से तीसरी मुलाकात थी. पीएम मोदी से मिलकर ईहा काफी खुश नजर आई और उन्होंने मेरठ मेट्रो के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.ही 

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ईहा ने कहा, "दो बार पहले भी मेरी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हो चुकी है. आज उन्होंने देखते ही मुझे पहचान लिया. पीएम ने पूछा कि मेरठ मेट्रो से क्या फायदा होगा. मैंने उन्हें बताया कि सबसे अधिक यात्रा के समय की बचत होगी क्योंकि बस और सड़क से यात्रा करने में बहुत अधिक वक्त लगता था, जो अब कहीं और खर्च किया जा सकेगा. इसके अलावा महिलाओं को यात्रा में सहूलियत होगी क्योंकि सुरक्षा के भाव की वजह से कई लोग लंबी दूरी की यात्रा करने से बचते थे, लेकिन अब मेट्रो और नमो भारत की शुरुआत होने के साथ यह समस्या खत्म हो जाएगी." उन्होंने कहा कि मेरठ और विकास की तरफ बढ़ रहा है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में अहम फैसले लिए हैं जो जिले के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का इजरायल दौरा क्यों इतना अहम? कौन से समझौते होने की संभावना

पीएम मोदी ने तोहफे में दी थी घड़ी 

ईहा जब 6 साल की थी तो उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया था. उस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें एक शानदार घड़ी तोहफे में दी थी, जिसे उन्होंने अब तक संभाल कर रखा है. ईडा ने कहा, "आज भी मैं उस घड़ी को पहनती हूं. मेरे लिए यह पीएम का एक यादगार तोहफा है. हर बार जब प्रधानमंत्री से मिलती हूं तो बहुत अच्छा लगता है. इस बार भी जब मुलाकात हुई तो वही मोटिवेशन मिला जो पहले दो बार मिला था."

ये भी पढ़ें: मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक महज 30 मिनट में, किराये से लेकर सुविधाओं तक, मेरठ मेट्रो में क्या है खास? जान लीजिए

Advertisement

उद्यमी बोले- पीएम ने सहज कर दिया 

इस दौरान पीएम मोदी ने उद्यमियों से भी बात की. इसमें अक्षय महाजन भी शामिल रहे. अक्षय ने बताया कि पीएम के साथ बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा है. उनसे मुलाकात करके ऐसा बिलकुल नहीं लगा कि हम किसी बड़ी हस्ती से बात कर रहे हैं. उन्होंने हमें बहुत सहज कर दिया था.

मेट्रो से बदलेगी मेरठ की तस्वीर 

अक्षय ने बताया कि उनका स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग का काम है. "मेरठ मेट्रो का शुरू होना हमारे लिए बहुत अच्छा है क्‍योंकि हम ऐसी इंडस्ट्री से आते हैं जो लेबर इंसेंटिव इंडस्ट्री है. हमें बड़ी संख्या में मजदूरों की बहुत जरूरत होती है लेकिन दूर होने के कारण बहुत से लोग नहीं आ पाते थे. लेकिन मेट्रो के शुरू होने के बाद यह समस्या खत्म हो गई. मेरठ मेट्रो से यात्रा का समय भी बचेगा, मजदूर अब जल्दी आ सकेंगे और देर से भी जाने में समस्या नहीं होगी." 

Advertisement

बिना भय के यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

अक्षय कहते हैं कि मेट्रो की यात्रा इतनी सुरक्षित और आरामदायक है कि अब महिला कर्मचारी भी काम करने आ सकती हैं. उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस प्रकार से पिछले कुछ सालों में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है उसके लिए सरकार बधाई की पात्र है.

आप लोग इसे संभाल कर रखिये...

परियोजना में लंबे समय से जुड़े नेपाल सिंह कहते हैं कि मुलाकात के दौरान मैंने पीएम को धन्यवाद किया. "मैंने पीएम से कहा कि आपने हमें बहुत बड़ी सौगात दी है, इसके जवाब में उन्होंने (पीएम) कहा कि आप लोग इसे ठीक से रखिए."
 

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War में Donald Trump के 2 विमान ढेर, ईरान में फंसा पायलट!
Topics mentioned in this article