PM नरेंद्र मोदी ने मेरठ में दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन और देश की सबसे तेज मेट्रो का शुभारंभ किया. आठवीं कक्षा की छात्रा ईहा दीक्षित ने PM मोदी से मेट्रो के फायदे और महिलाओं की सुरक्षा पर बातचीत की. पीएम मोदी से ईहा की यह तीसरी मुलाकात थी, उन्होंने पीएम द्वारा दिए गए घड़ी के तोहफे को संभालकर रखा है.