गांधी परिवार 'कॉम्प्रोमाइज्ड पॉलिटिकल फैमिली' है, पीयूष गोयल ने गिनाईं वजहें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार एक कॉम्प्रोमाइज्ड पॉलिटिकल फैमिली है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी और गांधी परिवार को देश और राजनीति के साथ समझौता करने वाला बताया है
  • उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर भारत विरोधी गतिविधियों में लगे हुए हैं
  • पीयूष गोयल ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए इसे एक कॉम्प्रोमाइज्ड राजनीतिक परिवार करार दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला है. पीयूष गोयल ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि पूरा गांधी परिवार ही 'कॉम्प्रोमाइज्ड' है. उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी ने एक तरह से देश और दुनिया के सामने पॉलिटिक्स में अपनी मनमानी दिखाई है. वह विदेशी ताकतों, भारत विरोधी ताकतों, भारत विरोधी संगठनों और भारत विरोधी सरकारों की कठपुतली के अलावा कुछ नहीं हैं. यही समझौता राहुल गांधी और गांधी परिवार आज कर रहे हैं. चाहे पार्लियामेंट में हो, चाहे बाहर हो या चाहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो.'

उन्होंने कहा, 'हमने प्रेस के साथ उनका बर्ताव देखा है. उन्हें सिर्फ चुनी हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस चाहिए. वह लिखकर दिए गए सवालों के अलावा दूसरे सवाल नहीं ले सकते. ऐसा आदमी कांग्रेस पार्टी को लीड कर रहा है और देश के साथ खेल रहा है. वे देश के लोगों के हितों को पूरी तरह से दांव पर लगा रहे हैं, और शायद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पॉपुलैरिटी, नए भारत, उभरती हुई इकॉनमी और उभरती दुनिया में भारत के दबदबे को बर्दाश्त नहीं कर सकते. इसलिए, वे बार-बार झूठ पर झूठ बोलकर देश और राष्ट्रीय हितों से समझौता करते हैं. और यह कोई हाल की घटना नहीं है.'

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसा व्यक्ति कांग्रेस का नेतृत्व कर रहा है जो देश के साथ खिलवाड़ और देश के हितों को दांव पर लगा रहा है.

गांधी परिवार 'कॉम्प्रोमाइज्ड' फैमिली है: पीयूष गोयल

गांधी परिवार पर हमला करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि 'गांधी परिवार पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज़्ड पॉलिटिकल परिवार है. राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी एक कॉम्प्रोमाइज्ड परिवार है, एक कॉम्प्रोमाइज्ड पॉलिटिकल पार्टी है. राहुल गांधी का मतलब है कॉम्प्रोमाइज. कांग्रेस पार्टी का इतिहास देखें या उसका वर्तमान, चाहे वह करप्शन की अलग-अलग कहानियां हों, कैसे वे विदेशी ताकतों के असर में जनता के हित और राष्ट्रहित से कॉम्प्रोमाइज करते हैं. देश और जनता के सामने अनगिनत उदाहरण हैं कि कैसे वे देश और उसके ब्राइट फ्यूचर, उसके नागरिकों के ब्राइट फ्यूचर से पूरी तरह कॉम्प्रोमाइज करते हैं. राहुल गांधी नेगेटिव पॉलिटिक्स के पोस्टर बॉय बन गए हैं.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने कैसे बार-बार देश के साथ कॉम्प्रोमाइज किए, उनका सचिवालय तो CIA और KGB के लिए खुली किताब कहा जाता था.

राजीव गांधी पर भी समझौता करने का लगाया आरोप

पीयूष गोयल ने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी और सोनिया गांधी ही नहीं, बल्कि राजीव गांधी भी देश से समझौता करने से कभी पीछे नहीं हटे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि 'आपने देखा कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कैसे संविधान के बाहर की शक्तियों का इस्तेमाल किया. कभी-कभी, उन्होंने प्रेस के सामने कैबिनेट के फैसले भी फाड़ दिए. प्रधानमंत्री का अपमान करना, नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के जरिए सरकार चलाना और देश पर वामपंथी विचारधारा थोपना? सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक पैरेलल कैबिनेट चलाते थे और देश से समझौता करते थे. सिर्फ सोनिया और राहुल गांधी ही नहीं थे जिन्होंने देश से समझौता किया.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'हम सब जानते हैं कि कैसे राहुल गांधी के कहने पर विदेश मंत्री ने स्वीडिश अधिकारियों से कहकर बोफोर्स घोटाले की जांच रोकने की कोशिश की थी. हम सब जानते हैं कि कैसे अपने दोस्त ओटावियो कैटराची को बचाने के लिए एक जांच को रोका गया था. यह पता नहीं है कि बोफोर्स में कांग्रेस और राजीव गांधी का क्या रोल था... गांधी परिवार ने दुनिया के सामने देश को बदनाम किया और उससे समझौता किया.'

उन्होंने आगे इंदिरा गांधी पर भी देश के साथ समझता करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'इंदिरा गांधी भी देश के हितों से कम समझौता नहीं कर रही थीं. हमने देखा कि कैसे राजदूत मोयनिहान ने इस बात की पुष्टि की कि CIA ने बार-बार कांग्रेस पार्टी को चुनावों के लिए फंड दिया, और कांग्रेस पार्टी CIA के जरिए अपनी राजनीति चलाती थी.'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lucknow Manvendra Murder Case: अक्षत का कबूलनामा, पिता के टुकड़े किए और फिर रोने लगा!