किराए का घर देखने गए थे पति-पत्नी, डोरबेल बजाते ही पिटबुल ने कर दिया खौफनाक हमला, CCTV वीडियो देखिए

पंजाब के पटियाला में किराए का घर देखने पहुंचे एक दंपति पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया, घटना CCTV में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पटियाला में पिटबुल का खौफनाक हमला
Social Media
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पटियाला केमें एक पिटबुल कुत्ते ने पति-पत्नी पर अचानक हमला कर दिया
  • घायल दंपति का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और पत्नी की सर्जरी भी की गई है
  • घटना के CCTV फुटेज में कुत्ता दंपति पर हमला करता दिखाई दे रहा है और लोग उसे भगाने की कोशिश कर रहे हैं

पंजाब के पटियाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पिटबुल कुत्ता पति-पत्नी पर हमला करता दिख रहा है. दंपति पटियाला के घुमन नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ घर खरीदने गए थे, जब उन्होंने डोर वेल बजाई तो अंदर मौजूद पिटबुल उनपर झपट पड़ा. आस-पास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पिटबुल कुत्ते के हमले में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए. 

घर देखने गए थे दंपति

यह घटना मंगलवार शाम को हुई. पटियाला निवासी अंकित सभरवाल और उनकी पत्नी शिफाली एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ घुमन नगर में किराए का घर देखने गए थे. अंकित के मुताबिक, जैसे ही घर का गेट खोला गया, एक पिटबुल तेजी से बाहर निकला और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया. कुत्ते ने उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच लिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनकी सर्जरी करनी पड़ी और फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश में अंकित भी घायल हो गए. कुत्ते के हमले में उनके पैरों और पीठ पर गहरे घाव हो गए.

CCTV में कैद हुई घटना

घटना के कथित CCTV फुटेज में कुत्ता दंपति पर हमला करता दिखाई दे रहा है. आसपास मौजूद लोग उसे भगाने की लगातार कोशिश करते नजर आते हैं. वीडियो में दंपति बेकाबू कुत्ते से बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

Advertisement

घर से एक महिला हाथ में डंडा लेकर बाहर निकलती है, लेकिन वह कुत्ते को रोकने में सफल नहीं हो पाती. इसके बाद दो-तीन अन्य लोग भी डंडे लेकर वहां पहुंचते हैं और किसी तरह घायल दंपति को कुत्ते से दूर खींचते हैं.

मेयर बोले- पालतू कुत्तों को लेकर लाएंगे प्रस्ताव

इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना पर टिप्पणी करते हुए पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने PTI से कहा कि शहर में आक्रामक नस्ल के कुत्तों को पालतू जानवर के तौर पर रखने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है. मेयर ने बताया कि इस मामले पर नगर निगम की बैठक में चर्चा की जाएगी और इसके लिए एक विशेष प्रस्ताव लाने पर विचार किया जाएगा.

Advertisement

अंकित ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. उन्होंने कुत्ते को खुला छोड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शहर में कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच इस मामले ने लोगों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं. इससे पहले 9 अगस्त को गुरु नानक नगर इलाके में एक आवारा कुत्ते ने कथित तौर पर एक लड़की को बुरी तरह काट लिया था.

यह भी पढ़ें: लिफ्ट के अंदर काट ले पालतू कुत्ता, तो इलाज की जिम्मेदारी किसकी होगी?


Topics mentioned in this article
Pitbull Attack
Pitbull Attack Case In India
Pitbull Attack India
Pitbull Attack On Dog
Pitbull Attack Story