कश्मीर में शीतलहर से लोगों को मिली कुछ राहत, न्यूनतम तापमान अब भी जमाव बिंदु से नीचे

दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बीती रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
फाइल फोटो
श्रीनगर:

कश्मीर के लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली है लेकिन शनिवार को भी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस गिर गया.

दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बीती रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.7 डिग्री और काजीगुंड में शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

पहलगाम, काजीगुंड और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री नीचे रहा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
टुडेज चाणक्य के EXIT POLL में बंगाल में बीजेपी की सरकार! 192 सीटों का अनुमान
Topics mentioned in this article