दानापुर में नहर किनारे मिला कटा हुआ पैर और जली हड्डियां, हत्या या गहरी साजिश, छानबीन में जुटी पुलिस

Patna News: पटना के दानापुर में रूपसपुर के चूल्हाई चक नहर के पास मिला कटा हुआ पैर और जली हड्डियां मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. दानापुर से पढ़िए गौरव कुमार की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चूल्हाई चक नहर के पास मिली जली हड्डियां
NDTV

Danapur News: पटना जिले के दानापुर के रूपसपुर थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घटना इलाके के चुल्हाई चक नहर के पास हुई, जहां एक अनजान व्यक्ति का कटा हुआ पैर मिलने से आस-पास के क्षेत्र में दहशत फैल गई. वही घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

हत्या कर शव की जलाने की होगी कोशिश

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस को मृतक का पैर जहां मिला, वहां से कुछ दूरी पर जली हुई हड्डियां भी मिली हैं. इससे पूरा मामला बहुत रहस्यमयी हो गया है. शक है कि किसी की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई होगी, लेकिन पूरी तरह से जलने में नाकाम रहने पर शरीर के अंग आधे जलकर इधर-उधर बिखर गए.

जानवर ने लाकर छोड़ा हो नहर के पास

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह संभव है कि किसी जानवर द्वारा पैर को यहां लाकर छोड़ा गया हो. हालांकि, उसकी हालत देखकर यह लग रहा है कि उसे जानवरों ने नोच खाया है. वही पास में जली हड्डियों का मिलना भी कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. जिससे इस मामले में हत्या  या फिर कोई और गहरी साजिश होती हुईं दिख रही है.पुलिस के इस बयान से मामला थोड़ा अलग संकेत दे रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने कटे हुए पैर और आधे जले हुए शरीर के हिस्सों को अपने कब्जे में ले लिया है और रूपसपुर थाना पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें; Patna: दुर्गा पूजा मेले में 3 साल की मासूम से दरिंदगी, मंदिर के पीछे ले जाकर किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Hormuz में America Vs China,कितनी ताकतवर चीन नेवी? Donald Trump
Topics mentioned in this article