जो आप कह रहे हैं वो 100%...संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी से ऐसा क्यों कहा?

संसद में गतिरोध जारी है. सदन की कार्यवाही हंगामे की वजह से सोमवार को भी स्थगित करनी पड़ी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संसद के बजट सत्र में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच गतिरोध कायम है
  • लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की बोलने की अनुमति की मांग को खारिज कर दिया
  • संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के स्पीकर से व्यक्तिगत वादे के आरोप को गलत बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

संसद के बजट सत्र में सोमवार को भी हंगामे का दौर जारी रहा और लोकसभा की कार्यवाही शोर-शराबे की भेंट चढ़ गई. जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई, कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. उनकी मुख्य मांग थी कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बोलने का अवसर दिया जाए. दोपहर 2 बजे सत्र दोबारा शुरू हुआ तो राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने उनसे व्यक्तिगत रूप से यह वादा किया था कि बजट पर चर्चा से पहले उन्हें अपनी बात रखने के लिए समय दिया जाएगा. राहुल ने कहा कि विपक्षी सांसद इसे लेकर स्पीकर से मिले थे, और उसी बैठक में स्पीकर ने उन्हें बोलने की अनुमति देने की बात कही थी. 

पीठासीन अध्यक्ष संध्या राय ने राहुल गांधी की मांग को सीधे खारिज करते हुए कहा कि उनके पास इस तरह की कोई अनुमति या आदेश नहीं आया है. उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे बजट पर चर्चा में हिस्सा लें और व्यवधान पैदा न करें.

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

इस पूरे विवाद के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों को गलत बताया. रिजिजू ने कहा कि स्पीकर के चेंबर में वह स्वयं और के. सी. वेणुगोपाल मौजूद थे. बैठक के दौरान स्पीकर ने यह जरूर कहा था कि अगर सभी पार्टी एक राय बनाएं, तो सदन सुचारू रूप से चले और विपक्ष के नेता अपनी बात रख सकें. रिजिजू के अनुसार, स्पीकर ने ऐसा कोई व्यक्तिगत वादा नहीं किया था जैसा राहुल गांधी दावा कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी ने जो बात कही है, वह 100 प्रतिशत सही नहीं है.”

मैम एक घंटा पहले मैं नहीं, सदन के सदस्य ने स्पीकर साहेब से मुलाकात की थी. अध्यक्ष ने हमें भरोसा दिलाया, निजी तौर पर हमें भरोसा दिया कि बजट पर चर्चा के पहले मैं अपनी कुछ बात उठाऊंगा. अब आप उस आदेश से पीछे जा रही हैं. अब मैं ये जानना चाहता हूं कि क्या मुझे बोलने दिया जाएगा?

लोकसभा में राहुल गांधी 

रिजिजू ने आगे बताया कि स्पीकर ने केवल यह प्रस्ताव रखा था कि यदि सभी दल सहमत हों, तो विपक्षी नेताओं को अपनी बात रखने के लिए समय दिया जा सकता है. लेकिन इसे व्यक्तिगत आश्वासन के तौर पर पेश करना गलत है. लगातार नारेबाज़ी और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही और अंततः लोकसभा को मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करना पड़ा. इस टकराव के बाद स्पष्ट है कि आगामी दिनों में भी सदन में राजनीतिक टकराव जारी रहने वाला है.

ये भी पढ़ें-: बजट सत्र के 9वें दिन जबरदस्त हंगामा, विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाएगा अविश्वास प्रस्ताव

Featured Video Of The Day
UP Vidhansabha में विपक्ष ने काटा बवाल, क्या बोले CM Yogi, Akhilesh Yadav? | UP News | UP Politics
Topics mentioned in this article