20 days ago

Parliament Budget Session Updates: राज्यसभा में पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस, टीएमसी, आप समे अन्य विपक्षी दलों को जमकर सुनाया. पीएम मोदी ने सदन में सरकार की उपलब्धियां  गिनवाईं. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया. पीएम मोदी ने जब बोलना शुरू किया तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन पीएम मोदी ने बोलना लगातार जारी रखा. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर सुनाया. उन्होंने कहा कि पिछले प्रधानमंत्रियों के पास न सोच थी और न विजन. वहीं लोकसभा में भी भारी हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया. विपक्ष के लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के बावजूद सदन ने संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा को समाप्त किया और अंततः धन्यवाद प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दे दी. इसके साथ ही लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई.

इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में हंगामे के कारण विपक्ष के आठ सांसदों को निलंबित कर दिया था. बुधवार को भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष का हंगमा लगातार जारी रहा, हालात ये रही कि शाम को 5 बजे जब प्रधानमंत्री का लोकसभा में संबोधन प्रस्तावित था, उस वक्त विपक्ष की महिला सांसदो ने प्रधानमंत्री की कुर्सी का घेराव किया. विपक्ष के सांसदों का कहना है कि जब तक नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा तब तक वह सदन में प्रधानमंत्री को बोलते नहीं देंगे. 

Here are the Updates of Parliament Budget Session 2026:

Feb 05, 2026 19:42 (IST)

सवालों से इतनी घबराहट- पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज

राज्यसभा में पीएम मोदी के अभिभाषण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर उन पर तंज कसा है. राहुल ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बस सवालों से इतनी घबराहट? उन्होंने कहा कि मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे कि झूठ की शरण ले ली. खैर, जो उचित समझा, वही किया.

Feb 05, 2026 18:55 (IST)

संविधान की हत्या की जा रही है-अखिलेश प्रसाद सिंह

 कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमने लोकतंत्र में इस तरह का व्यवहार कभी नहीं देखा. जिस तरह का अहंकारी नेतृत्व आज देश में है, उसमें प्रजातंत्र नहीं चल सकता है संविधान की हत्या की जा रही है.

Feb 05, 2026 18:53 (IST)

राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

राज्यसभा से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बादसभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

Feb 05, 2026 18:45 (IST)

कांग्रेस को ऐसी समझदारी लगातार मिलती रहे- पीएम मोदी

अपने अभिभाषण को विराम देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मित्रों का भी आभार, क्योंकि वे जानते हैं कि एकबार शुरू होता हूं तो रुकता नहीं हूं. उन्होंने समझदारी से काम लिया, उनको ऐसी समझ निरंतर मिलती रहे.

Feb 05, 2026 18:43 (IST)

भले ही मुनाफा कम क्यों न हो, हम क्वालिटी उत्तम से उत्तम करेंगे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भले ही मुनाफा कम क्यों न हो, हम क्वालिटी उत्तम से उत्तम करेंगे. उन्होंने कहा कि क्वालिटी के मामले में देशवासी मेरा साथ दें तो दुनिया में मेड इन इंडिया की धूम होगी. 

Feb 05, 2026 18:38 (IST)

कांग्रेस के साथियों का भी आभार-पीएम मोदी

अपने अभिभाषण को विराम देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथियों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनको 5-6 बार बोलने से रोका गया, लेकिन देश सब जानता है.

Advertisement
Feb 05, 2026 18:37 (IST)

हम नए संकल्प पर काम करते हैं-पीएम मोदी

Feb 05, 2026 18:35 (IST)

कांग्रेस को दशकों तक मौका मिला, आपने गरीबों को गुमराह किया-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार को देश ने दशकों तक मौका दिया. आपने उनको गुमराह किया, गरीबी हटाओ के नारे दिए लेकिन लाल किले से कांग्रेस के किसी भी प्रधानमंत्री के भाषण में गरीबी हटाने की बात नहीं कही गई. मैं देश के गरीबों को सलाम करता हूं कि उन्होंने हमारी योजनाओं को समझा, अपनाया और अपनी सामर्थ्य को बढ़ाने का प्रयास किया. 

Advertisement
Feb 05, 2026 18:33 (IST)

आज भारत नेतृत्व कर रहा है- पीएम मोदी

कांग्रेस के समय एक व्यंग चला था-इंडिया मिस द बस, यानी भारत चूक गया. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत कोई बस मिस नहीं कर रहा है, आज भारत नेतृत्व कर रहा है.

Feb 05, 2026 18:29 (IST)

चोरी करना इनका पुश्तैनी धंधा, महात्मा गांधी का सरनेम चुरा लिया-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि चोरी करना जिनका पुश्तैनी धंधा है,जिन्होंने एक गुजराती सरनेम चुरा लिया. महात्मा गांधी का सरनेम चुरा लिया. देश की जनता इतनी समझदार है कि इन लोगों को पटक देती है.

Advertisement
Feb 05, 2026 18:27 (IST)

हमारी सरकार में आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं-पीएम मोदी

हमारी सरकार में आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं. हमने 18 गावों तक बिजली पहुंचाई. देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, हमने अनमैन्ड रेलने क्रॉसिंग बंद किए. 4 करोड़ गरीबों को घर दिया, इसीलिए ये लोग मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं. 

Feb 05, 2026 18:25 (IST)

पिछले 25 सालों से कांग्रेस हर संसद सत्र में मुझे गाली दे रही-पीएम मोदी

कांग्रेस पर हमवावर पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 25 साल से संसद का एक भी सत्र ऐसा नहीं गया, जिसमें इन लोगों ने मोदी को इस संसद में गाली देने का काम न किया हो. किसी ने मुझसे पूछा था कि मेरे स्वास्थ्य का राज क्या है, मैंने कहा था कि हर दिन दो किलो गाली खाता हूं. 

Advertisement
Feb 05, 2026 18:17 (IST)

कांग्रेस को लगता है कि प्रधानमंत्री पद उनके परिवार की जागीर है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ये पचा नहीं पा रही है कि मोदी यहां तक पहुंचे कैसे. पहुंचे तो पहुंचे लेकिन अब तक टिके कैसे हैं. उनको लगता है कि प्रधानमंत्री पद उनके परिवार की जागीर है, इस पर कोई और बैठ नहीं सकता. उनको लगता था कि इस पर सिर्फ उनके परिवार का अधिकार था, इसीलिए ये मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं.

Feb 05, 2026 18:15 (IST)

हमने 370 की दीवार गिरा दी, इसलिए कांग्रेस मोदी की कब्र खोदना चाहती है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की कब्र खोदना सिर्फ नारा नहीं इसके भीतर की नफरत है. ये इसलिए क्यों कि हमने 370 की दीवार गिरा दी, हमने नॉर्थ ईस्ट में शांति और विकास की राह बढ़ाई, पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं. उनको ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, माओवादी आतंक से देश को मुक्त करना के लिए कदम उठा रहे हैं,   इसलिए ये मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं.

Feb 05, 2026 18:13 (IST)

ये कैसी मोहब्बत की दुकान-राहुल पर पीएम मोदी का तंज

राहुल गांधी पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं. ये कैसी मोहब्बत की दुकान है जो किसी नागरिक की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं.

Feb 05, 2026 18:10 (IST)

रवनीत बिट्टू को गद्दार बोलते समय राहुल के चेहरे के भाव देखे क्या-पीएम मोदी

राहुल गांधी पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि जब वे रवनीत बिट्टू को गद्दार बोल रहे थे तो उनके चेहरे पर बहुत ही नफरत का भाव था. उन्होंने सिख सांसद को गद्दार कहा. 

Feb 05, 2026 18:08 (IST)

कांग्रेस के मन में सिखों के लिए नफरत भरी है-पीएम मोदी

राहुल गांधी ने गद्दार कहकर रवनीत बिट्टू का अपमान करने सिखों का अपमान किया. उनको इस बात का जरा भी दुख नहीं है. वरना वह सदन में माफी जरूर मांगते. उनके मन में सिखों के प्रति नफरत है. जिसके परिवार ने देश के लिए सहादत दी, उस शख्स ने अपने राजनीतिक विचार बदले तो वे गद्दार हो गए. ये बहुत ही दुर्भाग्य है. 

Feb 05, 2026 18:06 (IST)

असम कभी भी कांग्रेस के अपमान को नहीं भूलेगा-पीएम मोदी

कांग्रेस ने भूपेंद्र हजारिका को भारत रत्न दिए जाने का विरोध किया.असम कभी भी इस अपमान को भूलने वाला नहीं है. 

Feb 05, 2026 18:03 (IST)

कांग्रेस ने असम का अपमान किया-पीएम मोदी

कांग्रेस ने असम और आंध्र प्रदेश के बेटे का भी अपमान किया. उन्होंने दलित परिवार के बेटे का अपमान किया.

Feb 05, 2026 18:02 (IST)

राज्यसभा की कार्यवाही का समय 6 बजे से आगे बढ़ाया गया

पीएम मोदी राज्यसभा में बोल रहे हैं. इस दौरान सदन की कार्यवाही का समय सभापति ने बढ़ा दिया है. जिस पर पीएम मोदी ने उनका आभार जताया.

Feb 05, 2026 18:01 (IST)

2014 के पहले कांग्रेस नेताओं के फोन पर बड़े-बड़े लोन दिए जाते थे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले कांग्रेस नेताओं के फोन पर बड़े-बड़े लोन दिए जाते थे. एनपीए बढ़ रहा था. हमने बैंकिंग सेक्टर में रिफॉर्म्स किए और आज एनपीए एक फीसदी से भी नीचे पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि ये पीएसयू मेक इन इंडिया को पूरा कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने पीएसयू को बदहाली की कगार पर पहुंचा दिया था. 

Feb 05, 2026 18:00 (IST)

नेहरू-इंदिरा ने देश को समस्या माना, हमारे लिए ये समाधान है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे सामने चुनौतियां कितनी भी हों लेकिन हमारे पास 140 करोड़ समाधान हैं. हमारे लिए देशवासी पूंजी है. नेहरू-इंदिरा ने देश को समस्या माना. लेकिन हम उनको समाधान मानते हैं. 

Feb 05, 2026 17:57 (IST)

कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है-पीएम मोदी

कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है. देश के लोगों के बारे में नेहरू और इंदिरा की सोच क्या थी इसका जिक्र करते हुए उन्होंने इंदिरा गांधी के ईरान के भाषण का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब किसी ने मेरे पिता से पूछा कि उनके सामने कितनी समस्याएं हैं तो उन्होंने कहा कि 35 करोड़. पीएम मोदी ने कहा कि उस समय हमारे देश की जनसंख्या 35 करोड़ थी. ये देशवासी नेहरूजी को समस्या लगते थे. 

Feb 05, 2026 17:53 (IST)

देश आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी एनर्जी का एक बड़ा हिस्सा पिछली गलतियों को सुधारने में खर्च हो रहा है उस दौर में दुनिया के मन में जो इमेज बनी थी, उसे मिटाने में बहुत मेहनत लगती है, उन्होंने चीजों को इतनी खराब हालत में छोड़ दिया था. इसीलिए हमने भविष्य के लिए तैयार नीतियों पर ज़ोर दिया है आज देश पॉलिसी और स्ट्रैटेजी के आधार पर चलाया जा रहा है भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है. 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' के मंत्र पर चलते हुए हम आगे बढ़े हैं, और आज सच्चाई यह है कि देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो गया है. 

Feb 05, 2026 17:51 (IST)

मुद्रा योजना के तहत 30 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन दिया-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि हमने मुद्रा योजना के तहत 30 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन दिया.

Feb 05, 2026 17:49 (IST)

आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे-AAP पर पीएम का हमला

पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि एक हमारे सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे. जिनकी पूरी सरकार शराब में डूब गई, वह काफी कुछ बोल रहे थे. ऐसे सभी साथियों से ये जरूर कहूंगा, "तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे."

Feb 05, 2026 17:48 (IST)

कांग्रेस की कार्यशैली लटकाने और भटकाने वाली-पीएम मोदी

कांग्रेस की कार्यशैली लटकाने और भटकाने वाली थी. हमने इस स्थिति को बदल दिया. अब सबको काम करने का अवसर मिल रहा है. हमने योजना आयोग को खत्म कर नीति आयोग बनाया.

Feb 05, 2026 17:46 (IST)

हमने दुनिया के 9 बड़े और अहम देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है. पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं. एक साथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है. 

Feb 05, 2026 17:45 (IST)

हमने बैंकों की बीमारी को ठीक किया-पीएम मोदी

NPA के पहाड़ को हम 1 % से भी नीचे लेकर आए, हमने बैंकों की बीमारी को ठीक किया. बंक स्वस्थ हैं तो लेनदेन बढ़ रहा है. 

Feb 05, 2026 17:43 (IST)

भारत आज विश्व के साथ स्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज विश्व के साथ स्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आज दुनिया हमारे उद्यमियों को समानता की दृष्टि से देख रही है. MSME का नेटवर्क जितना सामर्थ्यवान होता है, दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है.

Feb 05, 2026 17:43 (IST)

पहले वोटबैंक की राजनीति होती थी- पीएम मोदी

कांग्रेस पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि पहले वोटबैंक की राजनीति होती रही. प्रधानमंत्रियों की लाल किले की प्राचीर से भाषण का विश्वलेषण कर लें, उनके पास विजन नहीं था. पीएम ने कहा कि उनकी गलतियों को ठीक करने में हमारी ज्यादातर ताकत लग रही है. 

Feb 05, 2026 17:41 (IST)

कांग्रेस ने विश्वासघात किया, छोटे किसानों की कभी परवाह नहीं की-पीएम मोदी

कांग्रेस ने विश्वासघात किया. उन्होंने अन्नदाताओं को भी नहीं छोड़ा. छोटे किसानों की कभी परवाह नहीं की, उनको नहीं देखा. उनका लगता था कि कुछ बड़े लोगों को संभाल लिया तो गाड़ी चल जाएगी. हमने छोटे किसानों को देखा और पीएम सम्मान योजना लाए. छोटे किसानों के खातों में हमने 4 लाख करोड़ रुपये दिए. इससे हमारे छोटे किसानों को नई ताकत और नए सपने देखना का सामथ्य मिला है.

Feb 05, 2026 17:38 (IST)

देश आज सामर्थ्य दिखा रहा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब भी वाइब्रेंट गुजरात समिट के जरिये इच्छाशक्ति दिखाई थी. हमारा पार्टनर जापान था. देश आज सामर्थ्य दिखा रहा है. 

Feb 05, 2026 17:37 (IST)

पूरी दुनिया का झुकाव भारत की तरफ- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद आज वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है. दुनिया भारत की ओर उम्मीद और भरोसे की नजरों से देख रही है. आज पूरी दुनिया का झुकाव भारत की तरफ है. भारत आज ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बना हुआ है.

Feb 05, 2026 17:35 (IST)

कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, लेफ्ट को पीएम ने जमकर सुनाया

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, लेफ्ट, ये दल दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे और सत्ता में भागीदार रहे. इनको राज्यों में भी सरकारें चलाने का मौका मिला. इनकी प्राथमिकता अपनी जेबें भरने की रही. जबकि अब डील की चर्चा होती है, लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है.

Feb 05, 2026 17:34 (IST)

टीएमसी को पीएम मोदी की खरी-खरी

पीएम मोदी ने टीएमसी पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग यहां उपदेश दे रहे थे. जो निर्मम सरकार के सारे पैरामीटर पूरे कर रहे हैं. अदालतों में घुसपैठियों को बचाने के लिए ताकत लगा रहे हैं. घुसपैठिए नौजवानों की रोजी-रोटी, आदिवासियों की जमीन छिन रहे हैं. ये लेग यहां आकर हमें उपदेश दे रहे हैं. 

Feb 05, 2026 17:33 (IST)

विपक्ष ने मौका गंवा दिया, देश कैसे भरोसा करे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन में चर्चा का स्तर थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था. विपक्ष ने मौका गंवा दिया, देश कैसे भरोसा करे. एक सदस्य आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे, जो खुद को राजा कहलाने में गर्व करते हैं. 

Feb 05, 2026 17:32 (IST)

दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही-पीएम मोदी

हाल में हुई ट्रेड डील का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही है. विश्व में अस्थिरता को लेकर जो चिंता थी, वह कम हुई है. दुनिया का बाजार हमारे युवाओं के लिए खुल गया है. 

Feb 05, 2026 17:31 (IST)

विकसित भारत बनाने की दिशा में दूसरा क्वार्टर भी काबिल होगा-पीएम मोदी

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है, लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आज़ादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था. मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में, यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है.

Feb 05, 2026 17:24 (IST)

पीएम राज्यसभा में बोल रहे हैं, विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब जारी रहने के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया. 

Feb 05, 2026 17:22 (IST)

दुनिया के देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए आतुर- पीएम मोदी

आज बड़े-बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए आतुर हैं. चाहे वह ईयू ट्रेल डील हो या फिर अमेरिका की ट्रेड डील. अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने के बाद विश्व को और भरोसा हो गया है.

Feb 05, 2026 17:19 (IST)

कांग्रेस पर पीएम मोदी ने कसा तंज

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पुराने प्रधानमंत्रियों के लाककिले के भाषणों को देख लीजिए, उनका कोई विजन ही नहीं था. जिसकी वजह से देश का ऐसा हाल हुआ. देश को ऐसा बर्बाद किया कि आज उसकी छवि दुनिया के सामने सुधारने में मैं लगा हुआ हूं. 

Feb 05, 2026 17:16 (IST)

कोई भी देश हमारे साथ डील करने के लिए आगे नहीं आता था-पीएम मोदी

विपक्ष पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ऐसी हालत बना दी थी कि कोई भी हमारे साथ डील करने के लिए आगे नहीं आता था. आप पीछे-पीछे गए होंगे लेकिन कोई पास नहीं आता था. 

Feb 05, 2026 17:14 (IST)

भारत वैश्विक मंच पर ग्लोबल साउथ की आवाज बना-पीएम मोदी

 आज का विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है. आज भारत वैश्विक मंच पर ग्लोबल साउथ की आवाज बन गया है. 

Feb 05, 2026 17:12 (IST)

हम तीसरी इकॉनमी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तब हम दुनिया में 6 नंबर की इकॉनमी थे, लेकिन इन लोगों ने ऐसा हाल किया कि ये 11वें नंबर पहुंच गई. लेकिन अब हम तीसरी इकॉनमी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. 

Feb 05, 2026 17:10 (IST)

हमारे पास दुनिया का सबसे अहम युवा टेलेंट है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है. विश्व का जिस तरह से भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है. विश्व में भारत का डंका बज रहा है. हमारे पास दुनिया का सबसे अहम युवा टेलेंट है, जिसके पास सपने, संकल्प और सामथ्य सब है. 

Feb 05, 2026 17:08 (IST)

लक्ष्य को प्राप्त करके ही हमें सांस लेनी है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र का हर व्यक्ति महसूस कर रहा है कि हम एक अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं. न हमें रुकना है और न पीछे मुड़कर देखना है. हमें आगे की तरफ देखना है और जिस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं वहां लक्ष्य को प्राप्त करके ही हमें सांस लेनी है. 

Feb 05, 2026 17:06 (IST)

महिलाओं और युवाओं का विकास हमारा लक्ष्य-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं का विकास सरकार का लक्ष्य है. हर क्षेत्र में भारत की प्रगति का स्वर संसद में गूंजा.

Feb 05, 2026 17:04 (IST)

विपक्ष के हंगामे के बीच पीएम मोदी का संबोधन जारी

विपक्ष के हंगामे के बीच पीएम मोदी का संबोधन जारी है. वह देश के विकास के बारे में अपनी बात सदन के सामने रख रहे हैं. 

Feb 05, 2026 17:03 (IST)

देश विकास की ओर बढ़ रहा है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश विकास की ओर बढ़ रहा है और समाज के हर वर्ग के जीवन में बदलाव आया है.

Feb 05, 2026 17:02 (IST)

पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष का हंगामा

राज्यसभा में एक तरफ पीएम मोदी बोल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष जोरदार हंगामा कर रहा है. विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं.

Feb 05, 2026 17:01 (IST)

राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन शुरू

राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है. वह धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. हालांकि इस दौरान विपक्ष का हंगामा भी शुरू हो गया है.

Feb 05, 2026 16:59 (IST)

राज्यसभा में भी विपक्ष कर सकता है हंगामा

विपक्ष का कहना है कि वह राज्यसभा में अपनी बात रखेगा. पीएम मोदी के संबोधन के दौरान सदन में एक बार फिर से हंगामा देखने को मिल सकता है. 

Feb 05, 2026 16:58 (IST)

राज्यसभा में कुछ ही देर में पीएम मोदी का संबोधन

पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. वह सदन में पहुंच चुके हैं.

Feb 05, 2026 16:42 (IST)

संसद के इतिहास में पहली बार पीएम को बोलने से रोका गया-रविशंकर प्रसाद

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय संसद के इतिहास में आजतक यह नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री को बोलने से जबरन रोका जाए, घेराव किया जाए और स्पीकर को बताना पड़े कि प्रधानमंत्री सदन में ना आएं. संसद बहस की जगह है, वहां अपनी बात रखें.यह राहुल गांधी के चेहरे वाली कांग्रेस है.

Feb 05, 2026 16:39 (IST)

नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात नहीं रखने दी गई-दीपेंद्र सिंह हुड्डा

 कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गतिरोध इसलिए बना क्योंकि नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात नहीं रखने दी गई और संसद और लोकतंत्र की गरिमा में गौरवशाली परंपराओं के अनुसार उनको नेता विपक्षों को खुलकर अपनी बात बोलने का अधिकार होना चाहिए. लोकसभा अध्यक्ष से हम उम्मीद करते हैं कि उन्हें वो अवसर देंगे सत्तापक्ष पूरा जवाब देता है यही परंपरा रही है, लेकिन बोलने न देना ये अच्छी बात नहीं है इस गतिरोध का समाधान होना चाहिए. 

Feb 05, 2026 16:24 (IST)

ये हैं पीएम की सीट के पास पहुंचने वाली 6 महिला सांसद

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को पीएम की सीट के पास पहुंचीं 6 महिला सांसदों के नाम सामने आए हैं.

 

1-सुश्री आर. सुधा 

2-सुश्री ज्योतिमणि 

3- सुश्री वर्षा गायकवाड़ 

4- सुश्री गेनी बेन ठाकोर 

5- सुश्री के काव्या 

6-सुश्री शोभा बच्छाव

Feb 05, 2026 15:55 (IST)

लोकसभा में कोई चर्चा नहीं हो रही, सरकार चर्चा नहीं चाहती-प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं. कल उनमें सदन में आने की हिम्मत नहीं थी, क्योंकि तीन महिलाएं बेंच के सामने खड़ी थीं. यह क्या बकवास है? कोई चर्चा नहीं हो रही है क्योंकि सरकार चर्चा नहीं चाहती है. 

Feb 05, 2026 15:42 (IST)

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला अपनी बात रख रहे थे, इसी दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए  स्थगित कर दी गई.

Feb 05, 2026 15:14 (IST)

पीएम मेरे आग्रह पर सदन में नहीं आए- स्पीकर

स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में अहम बयान दिया. कल हंगामा के दौरान अप्रत्याशित घटना हो सकती थी. यह संसद की गरिमा के खिलाफ था. उन्होंने कहा कि ओम बिरला ने बताया कि पीएम से मैंने सदन में नहीं आने को कहा था. पीएम ने मेरे आग्रह को माना. मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरे आग्रह को स्वीकार किया.स्पीकर ने आगे कहा कि मुझे सूचना मिली थी कि विपक्ष के कई सांसद प्रधानमंत्री की सीट तक पहुंच सकते हैं, जिससे कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती थी इसलिए मैंने पीएम को सदन में नहीं आने का आग्रह किया.

Feb 05, 2026 14:14 (IST)

राज्यसभा के सभापति ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बुलाई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को 5 बजे राज्‍यसभा में बोलेंगे. इससे पहले राज्यसभा के सभापति ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई है. सूत्रों के अनुसार सभापति ने विपक्षी दलों से सहयोग का आग्रह किया है. 

Feb 05, 2026 14:10 (IST)

... तो वे संसद का सम्मान कैसे कर सकते हैं? राहुल गांधी को लेकर बोले निशिकांत दुबे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मुद्दे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जब उन्हें खादी, स्वदेशी और कांग्रेस पार्टी के प्रति कोई सम्मान नहीं है तो वे संसद का सम्मान कैसे कर सकते हैं? कांग्रेस के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता है. 

Feb 05, 2026 13:49 (IST)

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल नेतृत्‍व के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. 

Feb 05, 2026 13:21 (IST)

नजर लग गई है... व्‍हीलचेयर पर संसद पहुंचे थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर आज व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे. थरूर संसद की सीढ़ियों पर कल फिसल गए थे. चोट के बारे में थरूर ने कहा कि हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है और दर्द है. उन्‍होंने बताया कि ठीक होने में चार से छह हफ्ते लगेंगे. कुछ समय व्हीलचेयर पर ही संसद आना पड़ेगा. हालांकि एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने हंसते हुए कहा कि कहीं ना कहीं तो नजर तो लगी है,  मैं अपना काम करता रहूंगा. केरल चुनाव तो अप्रैल में होगा.

Feb 05, 2026 12:32 (IST)

हमारा एकमात्र एजेंडा यह है कि विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए: वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के नेता को बोलने और बहस शुरू करने का अधिकार होता है, जिसे इस सदन में पूरी तरह से नकारा जा रहा है. हमारा एकमात्र एजेंडा यह है कि विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए. 

Feb 05, 2026 12:24 (IST)

.... तब तक हम बहिष्‍कार करते रहेंगे: राजीव शुक्‍ला

कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला ने कहा कि हमारे नेता को लोकसभा में जब तक बोलने नहीं देंगे, तब तक हम बहिष्‍कार करते रहेंगे. 

Feb 05, 2026 11:37 (IST)

मैं राहुल गांधी नहीं हूं... भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अध्यक्ष तय करेंगे कि मैंने किस नियम का उल्लंघन किया है. मैं राहुल गांधी नहीं हूं, इसलिए अध्यक्ष की चेतावनी के बाद भी मैं चिल्लाना जारी नहीं रखूंगा. हो सकता है कि उन्हें अध्यक्ष का सम्मान न हो, लेकिन भाजपा संविधान का सम्मान करती है, अगर अध्यक्ष को लगता है कि मुझे सदन से बाहर भेज देना चाहिए तो मैं उनका पालन करूंगा और उनके आदेश का विरोध नहीं करूंगा. आज फिर मैं कई फाइलें लेकर आया हूं.

Feb 05, 2026 11:35 (IST)

कंगना रनौत ने राहुल गांधी की भाषा पर उठाए सवाल, कहा- उनके शब्‍दों का चुनाव देखिए

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि  उनके शब्दों का चुनाव देखिए.  जिस तरह से उन्होंने एपस्टीन फाइलों के बारे में कहा कि इसमें 'माल' और 'कबाब' जैसी बातें हैं. ऐसी भ्रष्ट मानसिकता वाले व्यक्ति से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं?"

Feb 05, 2026 11:32 (IST)

राहुल गांधी नियमों को तोड़ रहे हैं: किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्‍यसभा में कहा कि राहुल गांधी नियमों को तोड़ रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही अलग-अलग है. 

Feb 05, 2026 11:30 (IST)

दोनों सदनों के कामकाज को एक साथ देखना चाहिए: खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा अध्यक्ष से कहा कि पिछले चार दिनों से लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलते नहीं दिया जा रहा है. आपने कहा है कि लोकसभा में जो हो रहा है उसकी चर्चा राज्यसभा में नहीं हो सकती है, लेकिन मैं मानता हूं यह दोनों सदनों के कामकाज को एक साथ देखना चाहिए. 

Feb 05, 2026 11:29 (IST)

खरगे को जेपी नड्डा का जवाब

राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खगरे ने कहा कि संसद का अर्थ है लोकसभा और राज्यसभा. विपक्ष के नेता, लोकसभा में देश के हितों पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया. इस तरह सदन कैसे चलाया जा सकता है?. इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि पक्ष के नेता को यह पता होना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती है. 

Feb 05, 2026 11:27 (IST)

जेपी नड्डा का कटाक्ष - 'अबोध बालक' खतरनाक

राज्‍यसभा में जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'अबोध बालक' कह दिया. उन्‍होंने खरगे के राहुल गांधी को बोलने नहीं देने को लेकर कहा कि 'अबोध बालक' खतरनाक है. 

Feb 05, 2026 11:14 (IST)

लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जाता: खरगे

राज्‍यसभा में भी जमकर हंगामा देखने को मिला. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलते नहीं दिया जा रहा है.  

Feb 05, 2026 11:08 (IST)

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्‍थगित

लोकसभा 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. 

Feb 05, 2026 11:03 (IST)

यह लोग पीएम को बोलने से नहीं रोक रहे हैं बल्कि... भाजपा सांसद दिनेश शर्मा

सदन में जारी गतिरोध पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि यह लोग प्रधानमंत्री को बोलने से नहीं रोक रहे हैं बल्कि देश के विकास को रोक रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि यह लोग जिस तरक ही बातें कर रहे हैं, जैसे यह कोई चारागाह है. 

Feb 05, 2026 10:28 (IST)

संसद में विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक

लोकसभा और राज्यसभा दोनों के विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक संसद परिसर में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में शुरू हुई. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं.

Feb 05, 2026 09:32 (IST)

समझ आता है कि राहुल गांधी के संस्‍कार कैसे हैं... रवनीत सिंह बिट्टू पर टिप्‍पणी मामले पर भाजपा सांसद

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष केंद्र सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री को गद्दार कहकर संबोधित करते हैं. इससे समझ आता है कि राहुल गांधी के संस्कार कैसे हैं.  

Feb 05, 2026 08:28 (IST)

लोकसभा में पीएम मोदी नहीं बोलेंगे-सूत्र

पीएम मोदी के जवाब के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो सकता है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. अगर लोक सभा में गतिरोध नहीं सुलझता है तो पीएम का जवाब होने की संभावना कम ही है. बता दें कि विपक्षी सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाषण न होने देने का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर हमारे सदस्य को नहीं बोलने दिया तो सत्ता पक्ष के सदस्यों को भी नहीं बोलने दिया जाएगा.

Feb 05, 2026 07:40 (IST)

लोकसभा में आज का एजेंडा

Feb 05, 2026 07:16 (IST)

राहुल गांधी बनाम रवनीत सिंह बिट्टू, जानिए कल क्‍या हुआ

राहुल गांधी संसद भवन के मकर द्वार पर धरना दे रहे निलंबित सांसदों का हौसला बढ़ाते नजर आए, इसी दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू गुजर रहे थे. कांग्रेस नेता रह चुके बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे और वह टिप्पणी करते सुने गए कि ये (प्रदर्शन कर रहे सांसद) जंग जीतकर आए हैं. इस पर राहुल गांधी ने उन्हें संबोधित करते हुए 'माय ट्रेटर फ्रेंड' (मेरे गद्दार मित्र) कहा. इस पर दोनों नेताओं के बीच कहासुनी हुई. 

राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा कि एक दिन तुम लौट कर आओगे. घटना के दौरान राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया और कहा कि ये 'देश के दुश्मन हैं'.  

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Shankaracharya Controversy| जांच पर उठने लगी सियास आंच? कोर्ट क्यों पहुंचे शंकराचार्य?