20 days ago

Parliament Budget Session LIVE: संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है. सुबह 11 बजे सदन शुरू होने के साथ ही हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को पहले 12 बजे और फिर दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया. इसके बाद दोपहर दो बजे जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी संध्‍या राय ने कहा कि बजट पर बोलना चाहते हैं तो बोल सकते हैं, लेकिन किसी और विषय पर बोलने के लिए कोई नोटिस नहीं मिला है. वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर के यहां पर मीटिंग हुई थी. केसी वेणुगोपाल भी वहां थे, लेकिन यह नहीं बताया कि राहुल गांधी किस विषय पर बोलेंगे? अगर स्पीकर पर आरोप लगाएंगे तो जवाब देने के लिए स्पीकर नहीं हैं. इसके बाद भी जब हंगामा होता रहा तो सदन की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया. 

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates:

Feb 09, 2026 14:14 (IST)

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे तक के लिए स्‍थगित

लोकसभा में गतिरोध थम नहीं रहा है. लोकसभा की कार्यवाही को सुबह 11 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है. 

Feb 09, 2026 14:11 (IST)

यह नहीं बताया कि राहुल गांधी किस पर बोलेंगे?: किरेन रिजिजू

लोकसभा में किरेन रिजिजु ने कहा कि स्पीकर के यहां पर मीटिंग हुई थी. के सी वेणुगोपाल भी वहां थे, लेकिन यह नहीं बताया कि राहुल गांधी किस पर बोलेंगे? अगर स्पीकर पर आरोप लगाएंगे तो जवाब देने के लिए स्पीकर नहीं हैं. 

Feb 09, 2026 14:09 (IST)

बजट पर बोल सकते हैं, किसी और विषय पर नोटिस नहीं मिला है: राहुल गांधी से पीठासीन अधिकारी

लोकसभा में पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने राहुल से कहा कि बजट पर बोलना है तो बोल सकते हैं. किसी और विषय पर कोई नोटिस नहीं मिला है. 

Feb 09, 2026 14:08 (IST)

लोकसभा में राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया

राहुल गांधी ने कहा कि एक घंटा पहले हम स्पीकर से मिले थे. उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा से पहले मैं बोल सकता हूं. क्या आप अपने शब्दों से पीछे जा रहे हैं. 

Feb 09, 2026 13:09 (IST)

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर हस्ताक्षर अभियान शुरू

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी दल अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने जा रहे हैं. अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर करने भी शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि मैंने हस्ताक्षर कर दिया है, कल हम नोटिस जमा करेंगे. उन्‍होंने कहा कि हम बताना चाहते हैं कि स्पीकर भेदभाव कर रहे हैं. 

Feb 09, 2026 12:55 (IST)

कांग्रेस की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्‍यक्ष को चिट्ठी लिखी है. कांग्रेस की महिला सांसदों ने चिट्ठी में लोकसभा अध्‍यक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि कांग्रेस सांसद हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं. साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष पर सत्ता पक्ष का दबाव है.  चिट्ठी पर प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस की सभी महिला सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं. 

Advertisement
Feb 09, 2026 12:12 (IST)

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित 

Feb 09, 2026 12:10 (IST)

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 14 दिन पहले देना होता है नोटिस

लोक सभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के खिलाफ बजट सत्र के अगले चरण में अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया जाएगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नियमानुसार 14 दिन पहले नोटिस देना होता है. ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव बजट सत्र के दूसरे चरण (9 मार्च – 2 अप्रैल ) में लाया जा सकता है. इसमें न्यूनतम हस्ताक्षर की कोई शर्त नहीं है. लोकसभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस सांसदों पर की गई टिप्पणी, राहुल गांधी को बोलने का मौका नहीं दिया जाना अविश्वास प्रस्ताव के अहम बिंदु होंगे. 

Advertisement
Feb 09, 2026 12:05 (IST)

लोकसभा अध्‍यक्ष के खिलाफ औंधे मुंह गिरेगा अविश्‍वास प्रस्‍ताव: प्रवीण खंडेलवाल

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा के बीच दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि अगर विपक्ष यह प्रस्ताव लेकर आता है तो वह औंधे मुंह गिरेगा. उन्‍होंने कहा कि चेयर पर विपक्ष गलत आरोप लगा रहा है. सदन के अंदर विपक्ष ने गलत काम किया है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही चले. 

Feb 09, 2026 12:04 (IST)

हमारे माइक बंद, भाषण रिकॉर्ड से हटा दिए जाते हैं: डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के वरिष्‍ठ नेता जो भी फैसला करेंगे, हम उस पर डटे रहेंगे. लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि हमारे माइक बंद कर दिए जाते हैं, हमारे भाषण रिकॉर्ड से हटा दिए जाते हैं. यह मौजूदा स्पीकर का आचरण है. 

Advertisement
Feb 09, 2026 12:04 (IST)

लोक सभा अध्‍यक्ष के खिलाफ बजट सत्र के अगले चरण में अविश्‍वास प्रस्‍ताव: सूत्र

लोक सभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के खिलाफ बजट सत्र के अगले चरण में अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया जाएगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. साथ ही उन्‍होंने बताया कि विपक्ष इसे बजट सत्र के अगले चरण में पेश करेगा, क्योंकि इसके लिए कुछ दिन का नोटिस पीरियड होना चाहिए. इस कदम के लिए कुछ आधार बताए गए हैं, जिनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं देने, सत्ता पक्ष के कुछ सांसदों (निशिकंत दुबे) को सदन में हमेशा विशेषाधिकार देने और विपक्ष के 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करना शामिल है. 

Feb 09, 2026 11:13 (IST)

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाएगा विपक्ष: सूत्र

संसद में आज विपक्षी सांसदों की बैठक हुई. सूत्रों ने बताया कि विपक्ष लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाएगा विपक्ष लाएगा. 

Advertisement
Feb 09, 2026 11:10 (IST)

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित

लोकसभा में आज भी लोकसभा शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई. सदन में विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा था. हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल को पूरा हो जाने दीजिए. फिर नियम कानून के तहत चर्चा होगी. सदन की कार्यवाही आपसी सहमति और चर्चा से चलती है.

Feb 09, 2026 11:00 (IST)

पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

डीएमके सांसद त्रिचि शिवा ने राज्यसभा में पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषधिकार हनन का नोटिस दिया है. उन्‍होंने कहा कि जब सदन चल रहा है, तब नीतिगत फैसले का ऐलान बाहर नहीं किया जा सकता है.

Feb 09, 2026 11:00 (IST)

कांग्रेस संसद मनीष तिवारी ने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसद मनीष तिवारी ने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. 

Feb 09, 2026 10:38 (IST)

दुर्भाग्य है कि विपक्ष देश से संबंधित विषयों पर चर्चा नहीं करना चाहता: शांभवी चौधरी

लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि हमारा विपक्ष देश से संबंधित विषयों पर चर्चा नहीं करना चाहता है. आप कठोर से कठोर आलोचना मर्यादा में रहकर कर सकते हैं, जिस तरह से विपक्ष काम करता है, वे देश या देशवासियों को लेकर गंभीर नहीं हैं. 

Feb 09, 2026 10:16 (IST)

कौन कहता है कि आज सदन नहीं चलेगा... संसद पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे बोले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे. इस दौरान एक सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कौन कहता है कि आज सदन नहीं चलेगा? 

Feb 09, 2026 10:04 (IST)

हम विपक्ष के किसी भी उत्तर देने के लिए तैयार, विपक्ष चर्चा के लिए नहीं तैयार: भाजपा सांसद

राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण ने कहा कि हम चाहते हैं कि बिना किसी व्यवधान के सभी मुद्दों पर चर्चा हो और निर्णय लिया जाए.  हमारी सरकार विपक्ष द्वारा उठाए गए किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार है. दुर्भाग्य से विपक्ष संसदीय चर्चा के लिए तैयार नहीं है और सदन में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है.

Feb 09, 2026 09:52 (IST)

उन्‍हें क्‍या सजा दें जिनके एक भी बच्‍चा नहीं: भागवत की 'जनसंख्‍या नियंत्रण' वाली टिप्‍पणी पर रामगोपाल यादव

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की 'जनसंख्या नियंत्रण' वाली टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट हो रहा है. मोहन भागवत से पूछिए कि उन लोगों को क्या सजा दी जानी चाहिए जिनके एक भी बच्चा नहीं है. हर किसी के कम से कम एक बच्चा तो होना ही चाहिए. 

Feb 09, 2026 08:50 (IST)

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

कांग्रेस सांसदों का एक खेमा विपक्ष की बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना तलाशे जाने की बात कह रहा है. कांग्रेस, सांसदों का निलंबन खत्म करने की मांग भी कर रही है. हालांकि लोकसभा में गतिरोध खत्‍म करने या ना करने का फैसला कांग्रेस सहयोगी दलों के मूड को ध्यान में रखकर ही करेगी. आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टीएमसी, डीएमके, सीपीएम जैसे दल बजट पर चर्चा में भाग लेना चाहते हैं. ऐसे में कांग्रेस अलग–थलग नहीं पड़ना चाहेगी.

Feb 09, 2026 07:56 (IST)

लोकसभा अध्यक्ष से नाराज है कांग्रेस, ये हैं चार वजहें

कांग्रेस लोकसभा अध्‍यक्ष से काफी नाराज है. नाराजगी की चार वजहें हैं- 

1. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी को नियमों का हवाला देकर अपना भाषण पूरा नहीं करने दिया गया. राहुल गांधी पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे की अप्रकाशित संस्मरण के एक हिस्से को सदन में बोलना चाहते थे. 

2. दूसरी तरफ बीजेपी सांसद निशिकांत ने सदन में नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ किताबों के हवाले से आपत्तिजनक बातें कहीं गई. 

3. तीसरी वजह है कि हंगामे के कारण कांग्रेस के साथ सांसद समेत कुल आठ सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिए गए. 

4. इसके अलावा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष की उन टिप्पणियों से बेहद नाराज है जिसमें उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई सदस्य पीएम के आसन के पास पहुंच कर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते थे. इसलिए उन्होंने पीएम से सदन में ना आने का आग्रह किया. 

Feb 09, 2026 06:58 (IST)

लोकसभा में आज का एजेंडा

Featured Video Of The Day
Iran Attacks on Israel: इस वजह से दिन के उजाले में इजरायल-अमेरिका ने किया हमला!