Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी शुक्रवार को करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा' , छात्रों को देंगे तनावमुक्त रहने का मंत्र

 Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने तनावमुक्त परीक्षा के महत्व पर जोर दिया और चुनौतियों से निपटने, संतुलन बनाए रखने तथा आत्मविश्वास विकसित करने के व्यावहारिक उपाय साझा किए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
'परीक्षा पे चर्चा' 2026
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीएम मोदी 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे विशेष परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे
  • परीक्षा पे चर्चा का यह नौवां संस्करण है जो सोनी लिव, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा
  • इस कार्यक्रम में तनावमुक्त रहने, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और चुनौतियों से निपटने के के उपाय बताए जाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार,6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे विशेष परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में परीक्षा से संबंधित विषयों, तनावमुक्त रहने की जरूरत और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. परीक्षा पे चर्चा का यह एपिसोड सोनी लिव, प्राइम वीडियो, और जी5 जैसे मंचों पर उपलब्ध होगा. बोर्ड के एग्जाम से पहले इस कार्यक्रम का छात्र और उनके अभिभावक बेसब्री से इंतजार करते हैं. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का यह 9वां संस्करण होगा.

ये भी पढ़ें- MP-CG के इन स्टूडेंट्स से PM मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा; जानिए कहां लाइव देख सकते है कार्यक्रम

सभी छात्र सुबह 10 बजे तैयार रहें

मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कल छह फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे परीक्षा पे चर्चा जरूर देखें. इस वर्ष के पीपीसी में परीक्षा से जुड़े बहुत ही रोचक विषय शामिल हैं, खासकर तनावमुक्त रहने की आवश्यकता, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना और बहुत कुछ."

परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण

उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जो मुझे हमेशा पसंद रहा है, क्योंकि यह मुझे पूरे देश के प्रतिभाशाली छात्रों से संवाद करने का अवसर देता है." प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से युवा छात्रों के साथ संवाद करते रहे हैं. इस साल संवाद सत्र गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग यानी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित किए गए.

बच्चों को बताए चुनौतियों से निपटने के उपाय

पीएम मोदी ने तनावमुक्त परीक्षा के महत्व पर जोर दिया और चुनौतियों से निपटने, संतुलन बनाए रखने तथा आत्मविश्वास विकसित करने के व्यावहारिक उपाय साझा किए. इस साल परीक्षा पे चर्चा में 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है. इसके अलावा 2.26 करोड़ लोगों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया. कुल मिलाकर इस साल इस कार्यक्रम में 6.76 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया.

Advertisement

इनपुट-भाषा 
 

Featured Video Of The Day
PM Modi in Rajya Sabha: 'Congress के पास ना सोच ना विजन' राज्यसभा में खूब बरसे PM मोदी!