'पाकिस्तान को इस्लाम की बेसिक बातें भी नहीं पता', असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कहा ऐसा?

ईद से एक दिन पहले हैदराबाद के चारमीनार इलाके में स्थित मक्का मस्जिद में आयोजित 'जलसा-यौम-उल-कुरान' में ओवैसी ने पाकिस्तान पर यह बयान देते हुए तीखा हमला बोला. इस कार्यक्रम में ओवैसी ने ईरान, इजरायल-अमेरिका जंग के साथ-साथ भारत में मुस्लिमों के साथ बीते कुछ दिनों में हुई चर्चित घटनाओं पर भी खुलकर बयानबाजी की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को इजरायल का छोटा भाई बताते हुए उसकी सैन्य कार्रवाईयों की निंदा की.
  • काबुल के नशा मुक्ति केंद्र पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है.
  • ओवैसी ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान इस्लाम की मूल बातों से अनजान है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

"अरे काहे का इस्लाम, तुमको इस्लाम की बेसिक बातें भी नहीं पता है." शुक्रवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उक्त बातें कही. ईद से एक दिन पहले हैदराबाद के चारमीनार इलाके में स्थित मक्का मस्जिद में आयोजित 'जलसा-यौम-उल-कुरान' में ओवैसी ने पाकिस्तान पर यह बयान देते हुए तीखा हमला बोला. इस कार्यक्रम में ओवैसी ने ईरान, इजरायल-अमेरिका जंग के साथ-साथ भारत में मुस्लिमों के साथ बीते कुछ दिनों में हुई चर्चित घटनाओं पर भी खुलकर बयानबाजी की. मालूम हो कि जलसा-यौम-उल-कुरान (Jalsa Youm-Ul-Quran) कुरान की शिक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है. इसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कुरान के संदेश के साथ-साथ विभिन्न सामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हैं.

इजरायल का छोटा भाई है पाकिस्तानः ओवैसी

इसी कार्यक्रम में शुक्रवार को पाकिस्तान का जिक्र करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अफसोस के साथ कहना पड़ता है कि ये हमारा पड़ोसी पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई है. ये दोनों वैसे देश हैं जो अपने कभी अपने पड़ोसियों को सुकून से रहने नहीं देंगे. पाकिस्तान ने बमबारी कर अफगानिस्तान में 400 लोगों को मार दिया. पाकिस्तान ये बड़ा दावा करता है कि इस्लाम... अरे काहे का इस्लाम, तुमको इस्लाम की बेसिक बातें भी नहीं पता है. तुमने अपनी बमबारी से अफगानिस्तान में 400 लोगों को शहीद कर दिया." 

काबूल में पाकिस्तानी स्ट्राइक में मारे गए थे 400 लोग

दरअसल पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया था. इस एयर स्ट्राइक में 400 लोग मारे गए थे. 16 मार्च की आधी रात पाकिस्तानी हवाई हमले में काबुल के ओमिद नशामुक्ति केंद्र/अस्पताल को निशाना बनाया गया. जब अफगानिस्तान ने आम नागरिकों पर हमले को लेकर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरा तो पाकिस्तान ने कहा कि उसने किसी नागरिक ठिकाने को नहीं, बल्कि सैन्य ढांचे और “आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर” को निशाना बनाया था.

नशा मुक्ति केंद्र पर पाकिस्तान ने किया था स्ट्राइक

पिछले मंगलवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने काबुल पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की थी और इसे मानवीय तथा इस्लामी सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन बताया था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी हमले में 408 से अधिक लोग मारे गए और 260 से ज्यादा घायल हुए, जिनमें अधिकांश नशामुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे मरीज थे.

Advertisement

ओवैसी ने पाकिस्तान के स्ट्राइक पर उठाए सवाल

काबुल में राजनयिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुत्ताकी ने कहा था कि पाकिस्तानी हवाई हमले में समाज के सबसे कमजोर वर्गों में से एक यानी नशे की लत का इलाज करा रहे लोगों को निशाना बनाया गया. अब रमजान के महीने में एक अस्पताल पर बम बरसा कर वहां इलाज करवा रहे 400 लोगों को मारने वाली पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर ओवैसी ने सवाल उठाए. 

ओवैसी ने पाकिस्तान की तुलना इजरायल से की, उन्होंने कहा कि दोनों ऐसे देश हैं जो अपने पड़ोसियों को सुकून से कभी नहीं रहने देंगे. उल्लेखनीय हो कि बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच लगातार हमलों का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीते दिनों पाकिस्तान ने काबूल के एक अस्पताल पर देर रात बम बरसा दिए थे, जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें - 'गाजा-ईरान के बाद तुर्किए की बारी, फिर...', अमेरिका-इजरायल के हमले पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Big Statement on Iran: "आपने Pearl Harbour के बारे में क्यों नहीं बताया?" Trump का बयान