VIDEO: जब पद्मश्री अवार्ड लेने पहुंचीं 96 साल की भीमव्वा, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नागरिक पुरस्कारों की लिस्ट में कर्नाटक की 96 वर्षीय शिल्लेक्यथारा का भी नाम था, शिल्लेक्यथारा पारंपरिक छाया कठपुतली, तोगालु गोम्बेयाता (चमड़ा) कठपुतली के लिए एक पथप्रदर्शक रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कठपुतली कलाकार भीमव्वा को मिला पद्मश्री

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 96 वर्षीय कठपुतली कलाकार भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया. जब भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा राष्ट्रपति से पद्मश्री लेने पहुंचीं तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठा. इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य मंत्री ताली बजाते नजर आए.

23 महिलाओं को पद्म पुरस्कार

बता दें कि मोदी सरकार ने 25 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 139 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को देश के नागरिक पुरस्कारों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री - के लिए नामित किया गया था. पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं.

इनमें कर्नाटक की 96 वर्षीय शिल्लेक्यथारा का भी नाम था,  शिल्लेक्यथारा पारंपरिक छाया कठपुतली, तोगालु गोम्बेयाता (चमड़ा) कठपुतली के लिए एक पथप्रदर्शक रही हैं. उन्होंने सात दशकों से भी ज़्यादा समय से इस पारंपरिक कला रूप को संरक्षित करने और उसका प्रचार-प्रसार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है.

रागी और हरजिंदर को पद्मश्री

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किया जाता है. प्रसिद्ध रागी और शबद गायक भाई हरजिंदर सिंह जी को भी कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार मिला. 

यह भी पढे़ं- पद्म पुरस्कारों का ऐलान : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से सम्मानित; जानें किसे-किसे मिला अवॉर्ड

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Vaishno Devi Tragedy: वैष्णो देवी हादसा, पहाड़ों का सिग्नल क्या? | Vaishno Devi Yatra | X Ray Report