AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की कथित बुलडोजर जैसी कार्रवाइयों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के माध्यम से उन्हें एक स्पष्ट संदेश भेजा जाना चाहिए.
ओवैसी ने कहा कि मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं और ऐसे समय में मुस्लिम समुदाय के नेतृत्व को मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने एआईयूडीएफ (AIUDF) को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सिर्फ नारे लगाने से काम नहीं चलता, बल्कि वोट के ज़रिए जवाब देना होता है.
'वोट का सही इस्तेमाल कीजिए'
उन्होंने मतदाताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा, 'आपका वोट लोकतंत्र में सबसे ताकतवर हथियार है. अपने विवेक और राजनीतिक समझ के साथ इसका इस्तेमाल कीजिए.' ओवैसी ने बीजेपी के चुनावों में बढ़त के दावों को भी खारिज करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक AIUDF उम्मीदवारों को विधानसभा पहुंचाना है.
यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर राज्यसभा में अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर
असम की जनता ने ओवैसी ने मांगे वोट
बता दें कि असम दौरे पर पहुंचे ओवैसी का एयरपोर्ट पर एआईयूडीएफ समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और पारंपरिक असमिया गमछों से उनका अभिनंदन किया.
रैली में ओवैसी ने कहा कि मुद्दा किसी एक नेता का नहीं, बल्कि यह है कि जनता की आवाज विधानसभा में कौन उठाएगा. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे एआईयूडीएफ को मजबूत करें ताकि कथित अत्याचारों को रोका जा सके और समुदाय के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो.














