अब CJI से भी मिलेंगे विपक्षी नेता, राहुल गांधी ने किया ऐलान; बोले- राष्ट्रपति ने सबूत मांगे

INDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर अपनी चिंताएं रखीं. मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने सबूत मांगे हैं और गठबंधन उन्हें उपलब्ध कराएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राष्ट्रपति से INDIA गठबंधन के नेताओं ने की मुलाकात
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • INDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए
  • राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने वोट चोरी के आरोपों के लिए उनसे सबूत मांगे हैं, जो प्रदान किए जाएंगे
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि गठबंधन ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की

INDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखा. मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनसे सबूत मांगे. वहीं अब विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे.

राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि राष्ट्रपति के साथ उनकी बातचीत हुई. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ने उनके द्वारा उठाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया.

राहुल गांधी ने कहा, 'पूरा देश जानता है कि वोट चोरी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार मिलकर यह कर रहे हैं. राष्ट्रपति ने यह नहीं कहा कि ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने हमसे सबूत मांगे हैं और हम उन्हें देंगे.'

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि INDIA गठबंधन इसी मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश से भी मिलने की कोशिश करेगा.

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसकी जानकारी बाद में शेयर की जाएगी. उन्होंने बताया कि नेताओं ने अपनी चिंताओं से राष्ट्रपति को अवगत कराया और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी रखी. खरगे ने कहा, 'राष्ट्रपति जी ने हमसे सबूत मांगे हैं, हम उन्हें सबूत देंगे. राष्ट्रपति ने हमारी बात ध्यान से सुनी.'

वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति का रवैया नकारात्मक नहीं था. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने सबूत मांगे हैं और INDIA गठबंधन उन्हें उपलब्ध कराएगा. ममता ने कहा कि गठबंधन के सभी सहयोगी इस मुद्दे पर एकजुट हैं.

Advertisement

इस मुलाकात के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत INDIA गठबंधन के कई सीनियर नेताओं ने भी राष्ट्रपति के सामने अपनी बातें रखीं. गठबंधन का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर उसकी चिंताओं को राष्ट्रपति के सामने विस्तार से रखा गया है.

Featured Video Of The Day
दिल्ली में जबरदस्त 'किलेबंदी'! 38,000 जवान तैनात

Topics mentioned in this article
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi News Today
Rahul Gandhi Eviction