AI का 'कोल्ड वॉर'.. OpenAI और Amthropic के सीईओ पास-पास, पर रहे दूर!

दिल्ली में हो रही एआई इंपैक्ट लीडरशिप समिट के दौरान अजब नजारा देखने को मिला. जहां OpenAI और Anthropic के सीईओ के बीच कोल्ड वार की स्थिति देखने को मिली. इंटरनेट पर उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
AI Impact Summit 2026
नई दिल्ली:

आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस को लेकर ग्लोबल कंपनियों में किस कदर होड़ मची है, इसका नजारा एआई समिट में भी देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ग्रुप फोटो के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए जब एक-दूसरे का हाथ पकड़ उठाने की बारी आई तो OpenAI और Anthropic के सीईओ में हिचकिचाहट साफ दिखी. इस अजीबोगरीब वाकये के दौरान दोनों मुट्ठी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इंटरनेट पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया इस पर दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ओपनएआई के सैम अल्टमैन और एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई के बीच एआई की पुरानी प्रतिद्वंद्विता खुलकर सामने आ गई, जब दिल्ली के भारत मंडपम में दोनों तकनीकी पेशेवरों ने हाथ मिलाने में संकोच दिखाया. पीएम मोदी की उपस्थिति में अगल-बगल खड़े दोनों प्रतिद्वंद्वी असहज मुद्रा में नजर आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंच पर उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं के अनुरोध पर भी दोनों हाथ मिलाने से कतराते दिखे. आखिरकार एकजुटता का प्रदर्शन करने के बजाय दोनों ने मुट्ठी उठाकर हाथ मिलाना बंद कर दिया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मंच पर थे.  गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, स्केल एआई के संस्थापक अलेक्जेंडर वांग, मेटा के मुख्य एआई अधिकारी और अन्य ग्लोबल टेक लीडर भी वहां थे.

पुच एआई के सह-संस्थापक सिद्धार्थ भाटिया ने लिखा, किस दिन डारियो और सैम हाथ मिलाएंगे, अमोदेई ओपनएआई में अनुसंधान के पूर्व उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 2021 की शुरुआत में कंपनी छोड़ दी और कई अन्य वरिष्ठ ओपनएआई शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एंथ्रोपिक की सह-स्थापना की.

16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित पांच दिनी एआई इंपैक्ट समिट में 500 से अधिक ग्लोबल एआई लीडर, 150 शिक्षाविद और शोधकर्ता, और 400 मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी आदि शामिल हुए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'छोड़ दो न, क्या करोगे जानकर', गर्लफ्रेंड की लाश के साथ रात भर बनाए संबंध, पियूष का 'खूनी खेल'