T20 World Cup में धमकी के बाद भारत से मैच खेलने पर पाकिस्तान की उमर अब्दुल्ला और सौरव गांगुली ने ली मौज

पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया है. 15 फरवरी को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सौरभ गांगुली और उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान का अलग अंदाज में मजाक उड़ाया है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जो लोग धमकी देने की हिम्मत नहीं रखते, उन्हें चुपचाप मैदान में आकर मैच खेलना चाहिए
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला वापस लिया है
  • पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच खेलने के फैसले का स्वागत किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

टी20 विश्व कप में धमकी के बाद भारत से मैच खेलने पर उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की मौज ले ली है. मौज भी ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि तगड़ी वाली. जाहिर है उमर अब्दुल्ला ने मैच के बहाने देशवासियों का दिल भी जीत लिया है. वहीं सौरव गांगुली ने भी पाकिस्तान की अच्छे से खिंचाई कर दी है.

उमर अब्दुल्ला की मौज

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा, “अब जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला कर लिया है, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर आप अपने वादे पर कायम नहीं रह सकते तो धमकी न दें. उन्होंने भारत के खिलाफ मैच न खेलने की धमकी दी थी, लेकिन फिर वे डर गए और अपनी धमकी वापस ले ली.” उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी धमकियों पर अमल करने की हिम्मत नहीं रखते, उन्हें ऐसी धमकियां देनी ही नहीं चाहिए. अब्दुल्ला ने कहा, “उन्हें चुपचाप मैदान में आकर मैच खेलना चाहिए, मैच में जो भी होगा देखा जाएगा.”

सौरव गांगुली की ठीक से खेलने की सलाह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होने वाले मैच में न खेलने के फैसले को वापस ले लिया है. पीसीबी के इस फैसले के साथ ही 15 फरवरी को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इसे अच्छा फैसला बताया है. सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला लिया है. यह अच्छा फैसला है. खेल और राजनीति को हमेशा अलग रखना चाहिए. भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा अच्छा मुकाबला होता है. अगला मैच भी अच्छा होगा. भारतीय टीम बहुत अच्छी है. पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान भारतीय टीम को टक्कर नहीं दे सकी है. इसलिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा."

मामला क्या है

भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के मैच खेलने से इनकार किया था और विश्व कप से बाहर होने का फैसला किया था. आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था. रविवार को, दो सदस्यों वाले आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की. इस बैठक में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने का निर्णय किया गया और 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर सहमति बनी. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया.

Featured Video Of The Day
Giriraj Singh On Rahul Gandhi: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस, राहुल पर बरसे गिरिराज