2 hours ago
नई दिल्ली:

Breaking News, Live Updates: भारतीय ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर "देश गरिमा" ने 31 भारतीय नाविकों के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है और इसके 22 अप्रैल, 2026 को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. इस अनिश्चितता के बीच भारतीय ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर "देश गरिमा" के वहां से निकलने में कामयाबी भारत की राजनयिक और कूटनीतिक प्रयासों की वजह से हुआ है.उत्तर भारत में जहां प्रचंड गर्मी पड़ रही हो तो नॉर्थ ईस्ट के राज्य इससे अछूते हैं. असम में भारी बारिश ने कहर ढाया हुआ है. गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद करने पड़े. पश्चिम बंगाल के 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प की खबर है जिसमें दो लोग घायल हैं. देश-दुनिया की ताजा तरीन खबरों के लिए पढ़ते रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 


 

Apr 20, 2026 09:24 (IST)

Live Updates:NGO की आड़ में युवतियों से दुर्व्यवहार और धर्मांतरण का प्रयास,संचालक गिरफ्तार

नागपुर में एक स्वयंसेवी संस्था NGO की आड़ में युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है. मानकापुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संस्था के संचालक रियाज काजी को गिरफ्तार कर लिया है.यह पूरा खेल युनिव्हर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी के नाम पर चल रहा था. आरोप है कि सामाजिक गतिविधियों की आड़ में यहां गलत काम किए जा रहे थे.

Apr 20, 2026 09:22 (IST)

LIVE: आसनसोल में दर्दनाक हादसा: सेंट्रल फोर्स की बस ने मचाई तबाही, 15 घायल, 3 की हालत गंभीर

आसनसोल शहर के उत्तर थाना क्षेत्र स्थित ओके रोड पर देर रात एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया,जहां सेंट्रल फोर्स की एक बस के धक्के से कई लोग घायल हो गए.स्थानीय लोगों के अनुसार,इस घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं,जिनमें से 3 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान की गोलीबारी, भारत का गुस्सा भारी! |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article