भालू ने कर दिया पति पर हमला, पत्नी उसे बचाने के लिए जान पर खेल गई

ओडिशा के मयूरभंज में पत्नी लिली सोरेन ने टांगिया से भालू पर हमला कर पति को बचाया. गंभीर रूप से घायल मालदे सोरेन को अस्पताल रेफर किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा के मयूरभंज जिले के हातीसालबेड़ा जंगल में एक महिला ने अपने पति पर भालू के हमले के दौरान साहस दिखाया
  • महिला लिली सोरेन ने टांगिया उठाकर भालू से लड़ाई की और घायल भालू को जंगल की ओर भागने पर मजबूर किया
  • महिला को भालू के हमले में गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज पहले करंजिया अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज में हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जंगल के बीचों‑बीच एक दिल दहला देने वाली घटना में प्यार और हिम्मत ने डर और मौत को हरा दिया. दरअसल ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक महिला ने अपने पति पर भालू के हमले के दौरान न सिर्फ अपनी जान बचाई, बल्कि अदम्य साहस दिखाते हुए उस खूंखार जानवर का मुकाबला किया और पति की जान बचा ली.

टांगिया उठाकर भालू से भिड़ी पत्नी, बचाई लहूलुहान पति की जान

यह घटना करंजिया थाना क्षेत्र के मिलु गांव की है. मंगलवार के दिन मालदे सोरेन अपनी पत्नी लिली सोरेन के साथ हातीसालबेड़ा जंगल में पत्ते तोड़ने गए थे. तभी अचानक उनका सामना छह जंगली भालुओं से हो गया. पत्ते तोड़ते समय एक भालू ने अचानक मालदे पर हमला कर दिया. भालू के हमले से वे बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े.

इस भयावह पल में भी लिली सोरेन घबराई नहीं. वह भागने के बजाय अपने पति को बचाने के लिए टांगिया (कुल्हाड़ी जैसा औज़ार) उठाकर भालू से भिड़ गईं. उनके वार से भालू घायल हो गया और आखिरकार जंगल की ओर भाग गया. फॉरेस्ट रेंजर ने भी इस खबर की पुष्टि की है.

गंभीर रूप से घायल मालदे को रेफर किया गया

हमले में मालदे सोरेन को गंभीर चोटें आईं. उनके सिर के ऊपरी हिस्से की चमड़ी तक उखड़ गई थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे. उन्हें पहले करंजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाज़ुक होने पर केंदुझर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Advertisement

गांव में बहादुरी की चर्चा

लिली सोरेन की वीरता की पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में जोरदार चर्चा हो रही है. लोग उन्हें “सच्ची वीरांगना” बता रहे हैं, जिन्होंने एक टंगिया और अटूट साहस के दम पर अपने पति की जान बचाई. उनकी यह बहादुरी भालू जैसे खूंखार जानवर को भी पीछे हटने पर मजबूर कर गई.

Featured Video Of The Day
Amit Shah Lok Sabha Speech: संसद में बड़ा ऐलान, अमित शाह की शपथ 'नक्सल मुक्त भारत' | NDTV India