ओडिशा के हेडमास्टर ने शादीशुदा छात्रा को भेजा आई लव यू का मैसेज, पूछने पर बोला- मैं तो टेस्ट ले रहा था तुम्हारा

Cuttack Hindi News: ओडिशा के कटक जिले में एक स्कूल हेडमास्टर ने अपनी पूर्व छात्रा (अब शादीशुदा महिला) को प्रपोज किया और उसे परेशान करने लगा/ उसने आई लव यू का मैसेज भेजा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Odisha Hindi News: ओडिशा के कटक जिले में एक स्कूल हेडमास्टर ने शिक्षक और स्टूडेंट के बीच पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. आरोप है कि उसने छात्रा (अब शादीशुदा महिला) को प्रपोज कर दिया और परेशान करने लगा. इससे स्कूल के स्टूडेंट्स में आक्रोश का माहौल है और इलाके के लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामला टक जिले के भद्रेश्वर थाना क्षेत्र का है.

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी एक सेकेंडरी स्कूल का हेडमास्टर है, जिसने कथित तौर पर पुरानी स्टूडेंट को रोमांटिक रिश्ते का प्रपोजल दिया. छात्रा अब शादीशुदा है. शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि टीचर बार-बार उसके मोबाइल फोन पर मैसेज भेजता है, जिससे उसे परेशानी हो रही है.

मैसेज में आई लव यू भी लिखा

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया, हेडमास्टर उसे गंदे मैसेज भेज रहा है. उसने एक बार 'आई लव यू' के मैसेज भी भेजा है. मैं एक शादीशुदा महिला हूं और आरोपी भी शादीशुदा है. फिर भी ऐसे गलत मैसेज भेज रहा है. महिला का कहना है कि वह कभी उसकी स्टूडेंट थी. जब मैंने उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है तो उसने जवाब दिया कि वह बस मुझे टेस्ट कर रहा था.

दूसरी तरफ, जब जवाब के लिए संपर्क किया गया तो आरोपी टीचर ने कैमरे पर बात करने से मना कर दिया और मामले में किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार किया. उसने कहा कि उसे आरोपों के बारे में पता नहीं था और उसने कुछ भी गलत नहीं किया है. उसने यह भी इशारा किया कि वह अपना बचाव करने के लिए कानूनी मदद लेगा.

Advertisement

कोर्ट में सरेंडर कर ले ली जमानत

इस बीच जब पुलिस ने उसे ढूंढने की कोशिश शुरू की तो खबर है कि टीचर ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया और बाद में उसे बेल (जमानत) मिल गई, अधिकारियों ने बताया कि जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- हंसती-खेलती यात्रा बनी मौत का सफर: टूरिस्ट बस पलटते ही मची चीख-पुकार, 5 पर्यटकों की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump On Tim Cook: Apple CEO Resignation पर Trump ने कहा 'He Called To Kiss My A**'