ओडिशा के बौद्ध जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराणों में वर्णित ‘नाग फांस' जैसी घटना लोगों को वास्तविक जीवन में देखने को मिली. जिसने सभी स्तब्ध कर दिया है.
जानकारी के अुनसार, यह घटना हरभंगा ब्लॉक के अडेनीगढ़ गांव की है. जहां रहने वाले कृष्णचंद्र साहू लकवे के मरीज हैं, उनके शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह निष्क्रिय है. 30 मई की रात वह अपने घर में सो रहे थे. इस दौरान कमरे की खिड़की खुली होने के कारण एक सांप अंदर घुस आया और सो रहे कृष्णचंद्र पर चढ़ गया.
भाई को सांप ने डंसा तो छोटा भाई जहरीला नाग को लेकर पहुंचा इमरजेंसी वार्ड , अस्पताल में मची अफरा-तफरी
व्यक्ति न कुछ कर सका, न चिल्ला सका
सांपों से खेलते दिखे अमेरिकी हेल्थ मिनिस्टर रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनिर, नंगे हाथों से पकड़े दो साउथर्न ब्लैक रेसर, काटने के बाद भी नहीं छोड़ा
2 घंटे बाद सांप ने छोड़ा
उनकी दर्दभरी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए. इसके बाद परिवार वालों ने सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं हटा. एक तरफ यह भी डर था कि कहीं सांप कृष्णचंद्र को काट न ले. ऐसे में बेहद सावधानी और धैर्य के साथ करीब दो घंटे तक प्रयास करने के बाद लगवाग्रस्त कृष्णचंद्र को सुरक्षित बचा लिया गया. सांप को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़कर खुले स्थान पर छोड़ दिया गया.
VIDEO: कोबरा सांप को दिया CPR, फिर भी नहीं बच सकी जान; भीषण गर्मी के कारण हुई मौत
वन विभाग ने की अपील
इस तरह की अनोखी घटना की अब गांव और आसपास के इलाके में जमकर चर्चा हो रही है. लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. घटना के बाद वन विभाग ने लोगों को बारिश के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने, रात के समय खिड़कियां बंद रखने और सांप निकले पर सूचना देने की अपील की है.











