ओडिशा में 'जहरीली दावत': दालमा में ग‍िरा सांप, चाव से खाते रहे लोग, 40 की जान पर बन आई

Odisha Dalma Snake Incident: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में भागवत सप्ताह की दावत के दौरान दालमा में सांप गिरने से 40 से ज्यादा लोगों को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Odisha Dalma Snake Incident: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भागवत सप्ताह की दावत के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. प्रसाद के रूप में परोसी जा रही दालमा में अचानक एक ज़हरीला सांप गिरने से हड़कंप मच गया. 18 मार्च की रात को दावत में खाना खा चुके 40 से ज़्यादा लोगों को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

खाना खाते ही फैली दहशत

जानकारी के मुताबिक, दालमा में सांप मिलने की खबर फैलते ही जिन लोगों ने भोजन कर लिया था, वे घबरा गए. कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद 40 से ज्यादा लोगों को तुरंत पट्टामुंडई उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डॉक्टरों ने सभी मरीजों की जांच की है. राहत की बात यह है कि अब तक किसी में गंभीर ज़हर के असर की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी को एहतियातन निगरानी में रखा गया है.  

Odisha Dalma Snake Incident

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 की है, जहां भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा था. करीब 400 लोगों के लिए दालमा प्रसाद तैयार किया गया था. इसी दौरान भोजन में सांप गिरने की बात सामने आते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में जांच जारी

घटना के बाद अस्पताल में लोगों की लंबी कतार लग गई. कई लोग खुद ही ब्लड टेस्ट कराने पहुंच गए, जबकि भर्ती मरीजों का इलाज जारी है. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन पूरी सतर्कता बरती जा रही है.

Advertisement

फूड सेफ्टी पर उठे सवाल

दालमा में सांप गिरने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. इस घटना ने सामुदायिक दावतों में साफ-सफाई और फूड सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन से जवाबदेही की मांग तेज हो गई है. माना जा रहा है कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर सकता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाना कैसे दूषित हुआ और भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सके.  

Odisha Dalma Snake Incident

क्या है दालमा? 

दालमा (Dalma) ओडिशा का एक पारंपरिक, पौष्टिक और बेहद लोकप्रिय व्यंजन है, जो सादगी और स्वाद का बेहतरीन मेल माना जाता है. यह खास तौर पर दाल और कई तरह की सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.

Advertisement

कैसे बनता है दालमा?

दालमा बनाने के लिए आमतौर पर अरहर या मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें बैंगन, कद्दू, कच्चा पपीता, गाजर और सहजन (ड्रमस्टिक) जैसी सब्जियां डाली जाती हैं. इसे खास बनाने वाला होता है इसका देसी तड़का, जिसमें घी के साथ ‘पंचफोरन' (मेथी, जीरा, कलौंजी, सौंफ और राई का मिश्रण) डाला जाता है. यही तड़का दालमा को अलग पहचान देता है.

क्यों खास है दालमा?

दालमा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि ओडिशा की संस्कृति का अहम हिस्सा है. यह भगवान जगन्नाथ के भोग में भी शामिल होता है. इसे आमतौर पर चावल के साथ खाया जाता है. यह हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन माना जाता है. दाल और सब्जियों का मिश्रण होने के कारण दालमा प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है. यही वजह है कि इसे एक हेल्दी और संतुलित भोजन माना जाता है. 

IPS Aparna Kaushik: मिर्जापुर SP बॉडी शेमिंग का शिकार, ₹18 लाख की नौकरी छोड़ क्रैक की UPSC, जानें पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 20 दिन बाद अब तेल युद्ध होगा? Mojtaba Khamenei | Netanyahu | Trump | America
Topics mentioned in this article