ओडिशा : स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में 5 की मौत, 1 घायल

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को सोरड़ा के निकट केशरीपटना में हुई और दोनों दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
गुरुवार रात को सोरड़ा के निकट केशरीपटना में हुआ था एक्सीडेंट.
बेरहामपुर:

ओडिशा के गंजाम में एक स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को सोरड़ा के निकट केशरीपटना में हुई और दोनों दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे.

पुलिस के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि घटना कोहरा में कम दृश्यता की वजह से हुई है.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीकांत गौड़ा, मनोज डाकुआ, महेंद्र नायक, जयंत बडत्या और रजनी गौड़ा के रूप में की गई है. रजनी की उम्र 43 वर्ष थी और अन्य सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी.

पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयंत की एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Featured Video Of The Day
Exclusive: जब भारत आए थे ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, भारत के बारे में क्या बोला था?
Topics mentioned in this article