खौफनाक वीडियो: खून से लथपथ युवक को पीछे से मारी जोरदार टक्‍कर, थार पर सवार हैवान

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का भी गठन किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

नोएडा में एक लहूलुहान युवक को थार ने जोरदार टक्कर मार दी और इस वजह से युवक सड़क से उछलकर नाली में जा गिरा. जानकारी के मुताबिक पहले उनके बीच मारपीट हुई थी और फिर थार ने युवक को रौंदने की कोशिश की. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. 

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का भी गठन किया गया है. यह घटना थाना सेक्टर 24 इलाके के सेक्टर 53 की बताई जा रही है. 

पीड़ित का नाम सौरभ यादव है जो नोएडा के सेक्टर 39 का रहने वाला है. थार में सवार युवकों से सौरभ का झगड़ा हुआ था और इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई. घायल सौरभ जब मौके से जा रहा था तभी थार सवार युवकों ने उसे टक्कर मारकर कुचलने की भी कोशिश की. पुलिस थार में सवार फरार अरोपी की तलाश में जुटी है. 

Advertisement

इस मामले में नोएडा के एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने कहा, "थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों के बीच इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर विवाद हो गया था. दोनों पक्ष पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं. थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है. अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: बंगाल पर क्या कहता है सट्टा बाजार? |Exit Poll Results 2026