नोएडा में खूंखार कुत्ते ने छोटे पग को नोच-नोचकर मार डाला, महिला को भी पटका, CCTV हुआ वायरल

नोएडा में एक खतरनाक नस्ल के कुत्ते ने एक पालतू पग पर हमला कर दिया, बड़े कुत्ते ने पग को अपने जबड़े में दबाकर बुरी तरह से नोचा, जिससे कुछ देर बाद ही छोटे पग की मौत हो गई. इस दौरान एक महिला भी कुत्ते के हमले से गिर गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोएडा में बड़े कुत्ते ने छोटे पग पर किया हमला (फोटो सोर्स:CCTV फुटेज)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी से बड़ा मामला सामने आया है.
  • यहां एक खूंखार कुत्ते ने छोटे पग पर अचानक से हमला कर दिया.
  • कुत्ते ने उसे अपने जबड़े से बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौत हो गई.

नोएडा के सेक्टर 93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी से एक बड़ृी घटना सामने आई है. यहां एक महिला अपने पालतू पग यानि छोटे कुत्ते को घुमा रही थी. लेकिन तभी एक बड़ी नस्ल के खतरनाक कुत्ते ने उस छोटे पग पर हमला कर दिया. जिसमें महिला भी नीचे गिर गई. बड़े कुत्ते ने छोटे को अपने जबड़े से बुरी तरह नोचा, जिससे छोटा कुत्ता बुरी तरह से घायल हो गया और कुछ समय बाद ही उसी मौत हो गई. इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कुत्ता छोटे पग पर हमला करता दिख रहा है. मौके पर मौजूद लोगों ने छोटे पग को बचाने की कोशिश की थी. लेकिन वह नहीं रुका. 

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की घटना 

यह मामला नोएडा के सेक्टर-93 में आने वाली ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का है. सुबह के वक्त यहां का माहौल सामान्य था. इसी दौरान एक शख्स अपने खतरनाक नस्ल के कुत्ते को घुमा रहा था, उसके मुंह पर बांधनी भी नहीं लगी थी. तभी एक महिला भी अपने छोटे कुत्ते को टहला रही थी. जैसे ही बडे़ कुत्ते ने छोटे पग को देखा तो उस पर झपट पड़ा. कुत्ते ने पहले पग की मालकिन पर झपट्टा मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गईं. इसके तुरंत बाद उसने पग को अपने जबड़े में दबोच लिया. वहां मौजूद लोगों ने पग को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन हमलावर कुत्ता उसे बेरहमी से नोचता रहा, जिससे उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई. यह पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

वहीं इस तरह एक पालतू कुत्ते की जान जाने के बाद से सोसाइटी के निवासियों और खासकर छोटे बच्चों में भारी दहशत का माहौल है. पीड़ित कुत्ता मालकिन ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है. 

नोएडा में पहले भी हुई हैं इस तरह की घटनाएं

नोएडा में कुत्ते के इस तरह हिंसक होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. यहां आए दिन इस तरह के मामले आते रहते हैं. जहां कुत्तों के हमलों में कई बार लोग भी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. इस घटना के बाद से ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोगों में डर का माहौल है. क्योंकि कुत्ते अक्सर हिंसक हो जाते हैं. 

Advertisement

ये भी पढे़ंः हेलमेट पहनकर आया चोर 4.5 लाख की बाइक उड़ा ले गया, नोएडा की गौर सिटी के CCTV में कैद चोर, 2 साल में 8वीं चोरी


Topics mentioned in this article
Noida Dog Attack
Noida Dog Attack Video
Noida Dog Attacks
Noida Dog
Noida Video