नवरात्रि से पहले नोएडा में 400 किलो मिलावटी कुट्टू का आटा जब्त, बिना बिल और एक्सपायरी के बिक रहा था माल

नवरात्रि से पहले नोएडा में खाद्य विभाग ने बड़ा एक्शन करते हुए करीब 400 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया है. नोएडा के अलग-अलग इलाकों से सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

आगामी चैत्र नवरात्रि को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गौतमबुद्ध नगर में खाद्य दुकानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में करीब 400 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया गया. साथ ही जांच के लिए सात नमूने लैब भेजे गए हैं.

सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा इलाके में स्थित संतोष ट्रेडर्स पर छापा मारा. यहां 240 किलो खुला कुट्टू का आटा मिला, जिसका कोई बिल, खरीद का रिकॉर्ड या निर्माण तिथि नहीं थी. इसके अलावा 250 ग्राम के 244 पैकेट भी मिले, जिन पर न तो निर्माण तिथि थी और न ही बैच नंबर लिखा था. टीम ने नमूने लेकर करीब 238 किलो खुला आटा और 240 पैकेट जब्त कर लिए.

इसके बाद टीम ने कुलेसरा में ही मुस्कान ट्रेडर्स पर कार्रवाई की. यहां 70 किलो खुला कुट्टू का आटा मिला, जिसके कोई बिल या निर्माण तिथि नहीं थी। साथ ही 250 ग्राम के 145 पैकेट भी पाए गए, जिन पर जरूरी जानकारी दर्ज नहीं थी. यहां से भी नमूने लेकर करीब 70 किलो खुला आटा और 141 पैकेट जब्त किए गए. इस तरह दोनों जगहों से कुल मिलाकर करीब 400 किलो कुट्टू का आटा सीज किया गया.

Noida Raid

इसके अलावा अन्य टीमों ने भी सैंपल लिए. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी. सिंह और एस.के. पांडेय ने सेक्टर-49 नोएडा स्थित श्री श्याम डीएसबी फुलफिलमेंट सॉल्यूशन से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के नमूने लिए. वहीं, रविंद्र नाथ वर्मा और मालती की टीम ने कासना के यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित रघुनाथ प्रसाद किराना दुकान से किशमिश का एक नमूना लिया. विभाग ने सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सिर्फ लाइसेंस प्राप्त या पंजीकृत सप्लायर से ही सामान खरीदें, बिल जरूर लें और निर्माण तिथि व बैच नंबर देखकर ही खाद्य सामग्री बेचें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ओमान से 2.5 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा टैंकर, 22 जहाज अब भी होर्मुज में फंसे

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के आगे सुपर पावर बेबस? US | Trump | Mojtaba Khamenei | Netanyahu