नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री उड़ानों का रास्ता साफ हो गया है. जेवर हवाई अड्डे को इसके लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है. अब जल्द ही एयरलाइनें ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Noida Airport
नोएडा:

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ हो गया है. नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिल गया है. नोएडा हवाई अड्डे के मार्च में उद्घाटन के बाद इस मंजूरी में तकनीकी पेंच फंसा था. विदेशी सीईओ होने के कारण यह मंजूरी नहीं मिल पा रही थी. एयरपोर्ट ने मंगलवार को बताया कि उड़ान सेवाएं शुरू करने की तारीख तय करने के लिए एयरलाइन और अन्य पक्षों के साथ काम कर रही है.

इससे उड़ानें प्रारंभ होने की आखिरी बाधा भी दूर हो गई है. एयरलाइनें जल्द ही अब अपनी उड़ानों का शेड्यूल जारी कर सकती हैं. इसके बाद टिकट बुकिंग विंडो भी खोली जा सकती है. एयरपोर्ट अधिकारियों ने 30 मई तक उड़ानें शुरू होने के आसार हैं. हवाई अड्डा प्रबंधन का कहना है कि हम यात्री उड़ानें शुरू करने के लिए एयरलाइनों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ काम कर रहे हैं. एयरलाइन अब अपने स्टॉफ, ग्राउंड ऑपरेशन से जुड़ी सारी औपचारिकताएं तेजी से पूरी कर सकेंगी.

ये भी पढ़ें - कौन हैं नीतू समरा, जो अब संभालेंगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कमान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बना है और पूरी तरह विकसित होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा. शुरुआत में यहां से मुंबई, जयपुर, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू होने के आसार हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानें शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों का दबाव कम होगा. एनसीआर में यह दूसरा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा.

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने का इंतजार बढ़ा! क्या विदेशी CEO की वजह से फंसा है पेच?
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections: TMC के जहांगीर पर सवाल, सपा प्रवक्ता से नहीं बना जवाब ! | IPS Ajay Pal Sharma
Topics mentioned in this article