बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी नई पारी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने एक लंबी चौड़ी सोशल मीडिया पोस्ट कर इसका ऐलान किया है. उन्होंने कुछ महीनों पहले रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. नीतीश कुमार 6 बार सांसद रहे हैं. वो रिकॉर्ड 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं. वो विधान परिषद सदस्य और विधायक भी रहे हैं. करीब दो दशकों से वो बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. बीजेपी-जेडीयू और राजद के साथ महागठबंधन में ही वो सरकार का चेहरा रहे हैं. नीतीश कुमार की पत्नी का नाम मंजू कुमारी सिन्हा था. पेशे से टीचर मंजू कुमारी सिन्हा का निधन 14 मई 2007 को नई दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था. उनके बेटे का नाम निशांत कुमार हैं. वो एमएलसी बनकर जल्द राजनीति में एंट्री कर सकते हैं.
नीतीश कुमार का रिकॉर्ड
1985 - पहली बार विधायक (MLA) बने
1989 - पहली बार सांसद बने (छह बार सांसद रहे - लोकसभा)
1990 - पहली बार मंत्री बने
2000 - पहली बार CM (बिहार) बने
2006 - पहली बार बिहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) बने
नीतीश कब-कब सीएम रहे
3 मार्च, 2000 से 10 मार्च 2000
24 नवंबर, 2005 से 25 नवंबर 2010
26 नवंबर, 2010 से 19 मई 2014
22 फरवरी, 2015 से 19 नवंबर 2015
20 नवंबर, 2015 से 26 जुलाई, 2017
27 जुलाई, 2017 से 12 नवंबर 2020
16 नवंबर, 2020 से 9 अगस्त 2022
10 अगस्त, 2022 से 28 जनवरी, 2024
28 जनवरी, 2024 से 19 नवंबर, 2025
20 नवंबर 2025 से
(नोट - पहली बार नीतीश कुमार जब सीएम बने थे तब समता पार्टी के नेता थे)
नीतीश कुमार की सियासी पारी
1985-89 : सदस्य, बिहार विधानसभा में पहली बार विधायक चुने गए
1987-88 : अध्यक्ष, युवा लोक दल, बिहार
1989 - 9वीं लोकसभा के लिए चुने गए पहली बार सांसद बने
04/1990-11/1990 : केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि एवं सहकारिता
1991 - 10वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)
1991-93 : महासचिव - सचिव, जनता दल, संसद में जनता दल के उपनेता
1996 : 11वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
1998 : 12वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
19/3/98 - 5/8/99 : केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, रेलवे
14/4/98 - 5/8/99 : केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भूतल परिवहन (अतिरिक्त प्रभार)
1999 : 13वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (5वीं बार)
13/10/99 - 22/11/99 - केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भूतल परिवहन
22/11/99 - 3/3/2000 - केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कृषि
27/5/00 - 20/3/01: केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कृषि
20/3/01- 21/7/01: केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कृषि, रेलवे का अतिरिक्त प्रभार
22/7/01- 21/5/04 : केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, रेलवे
2004 - 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (छठी बार)














