दिल्ली में उड़ने वाली बस, नागपुर में फ्लैश चार्जिंग इलेक्ट्रिक बस...नितिन गडकरी ने बताया कैसे खत्म होगा ट्रैफिक जाम

गडकरी का यह विजन भारत में ट्रैफिक से जूझते लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत बन सकता है. उड़न बस, स्मार्ट चार्जिंग और किफायती किराया से लोगों को बेहद राहत होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

देश में उड़ने वाली बसों का सपना अब हकीकत बनने के बेहद करीब है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि भारत सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह से बदलने की दिशा में कई क्रांतिकारी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. जिसमें हवा में चलने वाली बसें, फ्लैश चार्जिंग इलेक्ट्रिक बसें और पहाड़ी राज्यों के लिए डबल-डेकर उड़न बसें शामिल हैं.

हवा में दौड़ेगी बस: दिल्ली-एनसीआर में होगा ट्रायल

गडकरी ने बताया कि दिल्ली के धोला कुआं से मानेसर तक पोंड-वे सिस्टम पर आधारित हवा में चलने वाली बस सेवा की योजना लगभग अंतिम चरण में है. इस खास रूट पर लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “हम पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आसान और ट्रैफिक-फ्री बनाना चाहते हैं.”

उत्तराखंड-कश्मीर के लिए डबल डेकर 'एयर बस' योजना

उत्तराखंड और कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए भी एक डबल-डेकर बस सिस्टम पर काम चल रहा है, जो एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ को हवा में जोड़ेगी. यह परियोजना खासकर उन इलाकों में बेहद कारगर साबित होगी जहां पारंपरिक सड़क निर्माण बेहद मुश्किल और खर्चीला है.

नागपुर में शुरू होगी पहली फ्लैश चार्जिंग इलेक्ट्रिक बस

गडकरी ने बताया कि भारत में पहली बार एक ऐसी फ्लैश चार्जिंग इलेक्ट्रिक बस लॉन्च की जा रही है जिसमें 135 सीटें, एग्जीक्यूटिव क्लास, फ्रंट टीवी स्क्रीन और एयर होस्टेस की तर्ज पर बस होस्टेस होंगी. इस बस की अधिकतम स्पीड 120 किमी/घंटा होगी और यह हर 40 किमी के बाद रुकेगी, जहां केवल 30 सेकंड में फुल चार्ज होकर फिर चल पड़ेगी.

Advertisement

यह फ्लैश चार्जिंग तकनीक टाटा और इकाई कंपनियों द्वारा विकसित की जा रही है और पहला प्रोजेक्ट नागपुर में शुरू किया जाएगा. इस बस की खास बात ये है कि इसमें लिथियम आयन बैटरी कम लगेगी, जिससे लागत भी घटेगी.

किराया डीजल बस से 30% सस्ता

गडकरी के अनुसार इस नई बस सेवा का किराया परंपरागत डीजल बसों से 30% तक सस्ता होगा. शुरुआत में नागपुर में ट्रायल के बाद यह सेवा दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़, बेंगलुरु-चेन्नई, मुंबई-नासिक और मुंबई-पुणे जैसे बड़े रूट्स पर लागू की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-: दूल्हा बारात लेकर पहुंचा... पर दुल्हन का घर ही गायब! मोगा में हुआ शादी का सबसे अजीब ‘ठगी कांड'

Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: कैसे हुई फरसा वाले बाबा की मौत? जिससे मथुरा में कट रहा बवाल! | Yogi | UP Police
Topics mentioned in this article