महंगा होने जा रहा सफर, 1 अप्रैल से FASTag सालाना टोल पास के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अक्सर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए 1 अप्रैल 2026 से सालाना टोल पास महंगा हो जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सालाना पास की फीस ₹3000 से बढ़ाकर ₹3075 करने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टोल का सालाना पास महंगा होने जा रहा है.
नई दिल्ली:

FASTag Annual Pass: एक अप्रैल से सफर महंगा होने जा रहा है. यदि आप नेशनल हाईवे पर सफर करने के लिए सालाना टोल पास का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे पर मिलने वाला सालाना टोल पास महंगा होने जा रहा है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. अब 1 अप्रैल 2026 से वाहन चालकों को इस पास के लिए 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये चुकाने होंगे.

यह नई दर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू होगी. यह पास उन निजी (नॉन-कमर्शियल) वाहनों के लिए होता है जिनमें वैध और चालू FASTag लगा होता है.

3075 रुपए का सालाना पास एक साल या 200 बार टोल क्रॉसिंग तक होगा मान्य

नए नियम के मुताबिक, ₹3075 का यह पास एक साल तक या 200 बार टोल क्रॉसिंग तक मान्य रहेगा, इनमें से जो पहले पूरा होगा वही लागू होगा. यानी अगर 200 बार टोल पार कर लिया तो पास की वैधता खत्म हो जाएगी, भले ही एक साल पूरा न हुआ हो.

NHAI ने सभी टोल प्लाजा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू करें और इसकी जानकारी यात्रियों व अन्य हितधारकों को दें.

सरकार के मुताबिक, टोल शुल्क से जुड़ी दरों की हर साल समीक्षा और संशोधन किया जाता है, इसी प्रक्रिया के तहत इस साल सालाना पास की कीमत में हल्की बढ़ोतरी की गई है.

यह भी पढ़ें - Toll Plaza Rule: 340 रुपये महीने में मिलेगा अनलिमिटेड टोल पास, रोज टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो जान लें अपने मतलब की खबर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा की वो प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसके बाद पंजाब से दिल्ली तक आ गया भूचाल
Topics mentioned in this article