न्यू कानपुर सिटी योजना में मिलेंगे सस्ते प्लॉट, दिवाली में लॉन्च होगी स्कीम, नोएडा-गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे तक मिलेगी कनेक्टिविटी

न्यू कानपुर सिटी स्कीम के फर्स्ट फेज में अलग-अलग कैटेगरी के कुल 597 प्लॉट होंगे. 269 प्लॉट्स-162 वर्ग मीटर, 255 प्लॉट्स-90 वर्ग मीटर, 50 प्लॉट्स-47.5 और 23 प्लॉट्स- 36 वर्गमीटर के होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
न्यू कानपुर सिटी योजना दिवाली पर होगी लॉन्च.
AI ग्राफिक इमेज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्लॉट्स यूपी रेरा से मंजूरी मिलने के बाद दिवाली पर लॉन्चिंग होने वाले हैं
  • न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट में निम्न आय वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी सस्ते प्लॉट्स होंगे
  • पहले फेज के लिए 55.59 एकड़ जमीन में कुल 597 प्लॉट्स होंगे जिनके आकार 36 से 162 वर्ग मीटर के बीच होगा

कानपुर के लोगों को दिवाली पर घर का तोहफा मिलने जा रहा है. कानपुर विकास प्राधिकरण के मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट न्यू कानपुर सिटी को रेरा से ग्रीन सिग्नल मिल गया है. केडीए दिवाली पर 597 प्लॉट्स की लॉन्चिंग करने जा रहा है. स्कीम लॉन्च करने तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. कानपुर में खुद के घर का सपना देख रहे लोगों के लिए ये प्रोजेक्ट खुशियों की सौगात से कम नहीं है. न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज को यूपी रेरा की मंजूरी मिल चुकी है. न्यू कानपुर सिटी को भविष्य में लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे (NE-6) और कानपुर आउटर रिंग रोड के साथ ही प्रस्तावित नोएडा-गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे से बढ़िया कनेक्टिविटी का फायदा मिलने की उम्मीद है.

केडीए यूपी रेरा के ग्रीन सिग्नल का लंबे समय से इंतजार कर रहा था. अभी 597 प्लॉट्स लॉन्च होंगे. आगे भी प्रोजेक्ट के तहत प्लॉट्स की लॉन्चिंग होती रहेगी. फाइनल कॉस्टिंग का काम अथॉरिटी ने शुरू कर दिया है. इसके लिए लोगों से दीवाली से पहले आवेदन मांगे जा सकते हैं. 

किस आय वर्ग के लिए होंगे प्लॉट्स?

न्यू कानपुर सिटी की खास बात यह होगी कि इसमें हाई इनकम वालों के लिए बड़े प्लॉट्स के साथ ही  निम्न आय वर्ग (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए भी प्लॉट प्रस्तावित होंगे. ये केडीए की महत्वाकांक्षी योजना है. इसको जमीन पर उतारने की कोशिश पिछले 30 सालों से चल रही थी. फाइनली अब ये स्कीम जल्द लॉन्च होने को है. इस प्रोजक्ट में जमीन अधिग्रहण और मुआवजे के साथ ही अन्य कानूनी अड़चनें आ रही थीं, जिसकी वजह से यह योजना लंबे समय से अटकी हुई थी. लेकिन रेरा की मंजूरी मिलते ही इसके पहले फेज को लॉन्च करने का रास्ता बिल्कुल साफ हो चुका है. 

55.59 एकड़ में 597 प्लॉट होंगे लॉन्च

न्यू कानपुर सिटी को 450 एकड़ एरिया में बसाया जाएगा, जो कि मैनावती मार्ग से सिंहपुर और कल्याणपुर के बीच विकसित होगा. इसके लिए करीब  70% जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है. हालांकि रेरा ने फिलहाल 55.59 एकड़ जमीन में फर्स्ट फेज लॉन्च करने की मंजूरी दी है. 

Advertisement

इन गांवों की जमीन पर बसेगा न्यू कानपुर

न्यू कानपुर को बेरी अकबरपुर कछार, गंगपुर चकबदा,सिंहपुर कछार, हिंदूपुर और संभरपुर गांवों की जमीन पर बसाया जा रहा है. इसके लिए यहां पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का काम 75 करोड़ रुपये की लागत से तेजी से चल रहा है.  

प्लॉट्स का साइज क्या होगा?

न्यू कानपुर सिटी स्कीम के फर्स्ट फेज में अलग-अलग कैटेगरी के कुल 597 प्लॉट होंगे. 269 प्लॉट्स-162 वर्ग मीटर, 255 प्लॉट्स-90 वर्ग मीटर, 50 प्लॉट्स-47.5 और 23 प्लॉट्स- 36 वर्गमीटर के होंगे. केडीए के मुताबिक, पहले फेज में पहले 788 प्लॉट्स लॉन्च करने की योजना थी लेकिन रेरा के लेआउट संशोधन के बाद अब उनको घटाकर 597 कर दिया गया है. 

Advertisement

न्यू कानपुर सिटी में प्लॉट्स के रेट कितने होंगे?

न्यू कानपुर सिटी में जमीन के दाम क्या होंगे, ये अभी तय किया जा रहा है. इसकी कीमतें तय होने के बाद ही आवेदन और अलॉटमेंट से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. जो लोग भी इन प्लॉट्स को खरीदना चाहते हैं उनको इसकी कीमत जानने के लिए केडीए की घोषणा का इंतजार करना होगा.अनुमानित के मुताबिक, कीमत 50,000 से 60,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो सकती है. 

न्यू कानपुर सिटी में क्या सुविधाएं?

न्यू कानपुर सिटी के जिस फर्स्ट फेज की लॉन्चिंग होनी है, उसमें रिहायशी इलाकों के साथ ही ग्रीन बेल्ट और अस्पताल जैसी सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा गया है. 21.77 एकड़ जमीन पर रेजिडेंशिल एरिया, 12.95 एकड़ जमीन पर ग्रीन एरिया, 11.57 एकड़ जमीन पर कम्युनिटी फैसिलिटी, 8.74 एकड़ एरिये में सड़क और 0.57 एकड़ को कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए रखा गया है. इतना ही नहीं पुलिस थाना जैसी सुविधएं भी यहां पर मिलेंगी. 

ये भी पढे़ं-गाजियाबाद की हरनंदीपुरम टाउनशिप को मिलेगी रफ्तार, कुंडली-पलवल और आउटर रिंग रोड से जोड़ने की तैयारी, मेरठ से देहरादून तक शानदार कनेक्टिविटी

Featured Video Of The Day
अनिल पंडित ने रची थी टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? जांच में बड़ा दावा

Topics mentioned in this article
New Kanpur City
Kanpur News
Infrastructural Development
Infrastructural Projects
Kanpur Development Administration

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं