NDTV Poll of Polls: पुडुचेरी में NRC+ आगे, NDA के पाले में जाती दिख रही सत्ता

NDTV Poll of Polls के मुताबिक पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में NRC+ बढ़त में नजर आ रहा है. विभिन्न Exit Poll के औसत के आधार पर NRC+ को सरकार बनाने की स्थिति में दिखाया गया है, जबकि कांग्रेस गठबंधन और TVK की भूमिका सीमित रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • NDTV Poll of Polls के अनुसार पुडुचेरी विधानसभा में NRC+ गठबंधन को बहुमत के करीब 18 सीटें मिलने का अनुमान है
  • कांग्रेस गठबंधन को इस सर्वे में लगभग 9 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है जबकि TVK+ को 2 सीटें मिल सकती हैं
  • अन्य दलों के खाते में केवल एक सीट आने का अनुमान है, जिससे उनकी भूमिका सीमित नजर आ रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

चुनाव के बाद एग्जिट पोल के अनुमानों में पुडुचेरी की सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है. NDTV Poll of Polls के मुताबिक 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में NRC+ बढ़त में है और सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रहा है. विभिन्न एजेंसियों के Exit Poll को मिलाकर तैयार किए गए इस पोल में NRC+ को औसतन 18 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के करीब है.

NDTV Poll of Polls में किसे कितनी सीट

NDTV Poll of Polls में कांग्रेस गठबंधन (CONG+) को 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि TVK+ को 2 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य दलों के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है. खास बात यह है कि People's Pulse, Axis My India, Kamakhya Analytics और Praia Poll जैसे सर्वे में भी NRC+ को लगातार बढ़त दिखाई गई है.

ये भी पढ़ें : Exit Poll: पुडुचेरी में सत्ता की लड़ाई, किसे मिल रहा कितना वोट, जानिए

क्या बता रहे हैं ये आकंड़े

Poll of Polls के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि पुडुचेरी में मुकाबला मुख्य रूप से NRC+ और कांग्रेस गठबंधन के बीच सिमटता जा रहा है, जबकि TVK+ और अन्य दलों की भूमिका सीमित रहने के आसार हैं. हालांकि अंतिम फैसला तो नतीजों के दिन ही होगा, लेकिन Exit Poll के आंकड़े NRC+ के पक्ष में माहौल बनने की ओर साफ इशारा कर रहे हैं.