असम में BJP की हैट्रिक, तमिलनाडु में विजय का जलवा, केरल में पलट रही सरकार; NDTV Poll of Polls का अनुमान

Poll of Exit Polls: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बुधवार को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, असम और तमिलनाडु में मौजूदा सरकार ही वापसी करती दिख रही है. पश्चिम बंगाल में बड़ा खेला हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हिमंता बिस्वा सरमा, एमके स्टालिन और ममता बनर्जी. (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित होंगे
  • असम में एनडीए की सरकार वापसी कर सकती है, जहां पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 92 सीटें मिलने का अनुमान है
  • पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है, दोनों को लगभग बराबर सीटें मिल सकती हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

NDTV Poll of Exit Polls: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किसकी बनेगी सरकार बनेगी? 4 मई को इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी. लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं, जिनमें अनुमान लगाया गया है. एग्जिट पोल के मुताबिक, पांच में से तीन- असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौजूदा सरकार की ही वापसी की उम्मीद है. वहीं, पश्चिम बंगाल और केरल में इस बार सरकार बदलने का अनुमान है.

NDTV Poll of Exit Polls के मुताबिक, असम में एनडीए की सरकार हैट्रिक लगाती दिख रही है. पुडुचेरी में भी NDC+ (NDA) की ही वापसी होने की उम्मीद है. तमिलनाडु में एमके स्टालिन एक बार फिर सरकार बना सकती है. केरलम में इस बार UDF और पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है.

5 राज्यों के पोल ऑफ पोल्स क्या कहते हैं?

असम: यहां 126 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है. Axis My India के एग्जिट पोल में एनडीए को 88 से 100 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीट मिल सकती है. असम के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, एनडीए को 92 और कांग्रेस को 28 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं. जबकि, AIUDF इस बार 0 पर सिमट सकती है.

पश्चिम बंगाल: यहां 294 सीटें हैं और बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं. पोल ऑफ पोल्स में पश्चिम बंगाल में इस बार खेला होता दिख रहा है. पोल ऑफ पोल्स में कांटे की टक्कर दिख रही है. ममता बनर्जी की टीएमसी को 146 और बीजेपी को 140 सीटें मिलती नजर आ रही है. कांग्रेस को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है. लेफ्ट को 1 और अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं.

Advertisement

केरलम: यहां 140 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 71 सीटें जरूरी हैं. Axis My India के एग्जिट पोल में इस बार केरलम में UDF को 78 से 90 और LDF को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान है. पोल ऑफ पोल्स की मानें तो केरलम में LDF को 60 और UDF को 76 सीटें मिल सकती हैं. यानी, इस बार केरलम में सरकार बदल सकती है. केरलम में बीजेपी को 3 सीटें मिलने की उम्मीद है.

तमिलनाडु: 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है. Axis My India के एग्जिट पोल में TVK सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. TVK को 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं. DMK को 92 से 110 सीटें, जबकि ADMK को 22 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, तमिलनाडु में स्टालिन सरकार वापसी करती दिख रही है. पोल ऑफ पोल्स में DMK को 128 और ADMK को 86 सीटें मिलने का अनुमान है. एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी TVK को 17 सीटें मिल सकती हैं.

Advertisement

पुडुचेरी: यहां 30 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 16 है. Axis My India के एग्जिट पोल में पुडुचेरी में एक बार फिर NRC (NDA) की सरकार वापसी कर सकती है. NDC+ को 16 से 20, कांग्रेस को 6 से 8, TVK को 2 से 4 और अन्य को 1 से 3 सीट मिल सकती है. पोल ऑफ पोल्स भी पुडुचेरी में NRC की वापसी का अनुमान लगाया गया है. NRC+ को 18, कांग्रेस को 9, TVK को 2 और अन्य को 1 सीटें मिल सकती हैं.

4 मई को आएंगे नतीजे

पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. वोटों की गिनती 4 मई को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो असम में बीजेपी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकती है. तमिलनाडु में विजय की पार्टी बड़ा खेला कर सकती है. वहीं, पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर है. यहां भी बीजेपी अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है. इतना ही नहीं, सरकार भी बना सकती है. केरलम में लेफ्ट का आखिरी किला ढह सकता है. 

यह भी पढ़ेंः बंगाल में एग्जिट पोल का खेला! तीन में BJP की बहुमत से सरकार के आसार, एक ने TMC की वापसी का दिया संकेत
 

Featured Video Of The Day
ममता सुवेंदु की सीट भवानीपुर की सीट पर लाठीचार्ज, अब क्या हैं हालात बता रहे हैं मनोरंजन भारती