किराया 100 रुपये और सुविधाएं फ्लाइट वाली, नमो भारत के ये 5 फीचर्स आपको देंगे प्रीमियम अनुभव

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर शुरू हुई नमो भारत ट्रेन ₹100 के किफायती किराए में रिक्लाइनिंग सीट्स और वाई-फाई जैसी हवाई जहाज वाली सुविधाएं देकर यात्रियों को प्रीमियम सफर का अनुभव करा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM मोदी ने मेरठ से दिल्ली सराय काले खां तक नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया
  • नमो भारत ट्रेन में हर दस मिनट पर ट्रेन उपलब्ध होगी और किराया मिडिल क्लास के लिए सौ रुपये से कम रखा गया
  • इस ट्रेन में एडजस्टेबल रिक्लाइनिंग सीटें हैं जो यात्रियों को लंबी यात्रा में आरामदायक सफर देती हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब बेहद आसान हो गया है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां तक नमो भारत कॉरिडोर को शुरू किया. इस रूट पर हर 10 मिनट में नमो भारत ट्रेन मिलेगी. नमो भारत ट्रेन (RRTS) मिडिल क्लास के लिए औसतन 100 रुपये से कम (औसतन) में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं प्रदान कर 'वैल्यू फॉर मनी' का शानदार अनुभव दे रही है. हालांकि इसके प्रीमियम कोच का किराया करीब 200 रुपये तक है. नमो भारत ट्रेन उन 5 फीचर्स के बारे में हम बता रहे हैं, जो इसे प्रीमियम बनाती हैं.

1. एडजस्टेबल रिक्लाइनिंग सीट्स

नमो भारत ट्रेन में यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए रिक्लाइनिंग सीट की सुविधा है. ये सुविधा फ्लाइट्स में मिलती है. ये बेहद खास तरह की सीटें होती हैं, जिन्हें एडजस्ट किया जा सकता है. रिक्लाइनिंग सीटों पर लंबे सफर के बाद भी थकान नहीं होती. यानी अब मेरठ से दिल्ली तक आप आराम से सोते हुए सफर कर पाएंगे.

2. ऑन-बोर्ड वाई-फाई और कनेक्टिविटी 

अगर आप नमो भारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो आपको इंटरनेट की भी कोई दिक्कत नहीं होगी. इस ट्रेन में वाई-फाई सुविधा के साथ-साथ हर सीट पर लैपटॉप/मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है. ये सुविधा भी फ्लाइट और प्रीमियम ट्रेनों की तरह ही है.

3. बड़ी खिड़कियां से शानदार नजारे का लुफ्त

नमो भारत ट्रेन में हर कोच में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जो बाहर का शानदार नजारा दिखाई देते हैं.  इस रूट का ज्यादातर हिस्सा भी एलिवेटेड है. यानी मेरठ लेकर से गाजियाबाद साहिबाबाद और दिल्ली शहर के नजारे आप देख पाएंगे.

4. हाई-स्पीड एसी और आरामदायक इंटीरियर

ये ट्रेन पूरी तरह से एयर-कंडीशंड (AC) और मॉर्डन इंटीरियर से लैस है. यह ट्रेन यात्रियों को गर्मी में भी ठंडक और सुकून का अहसास देती है. वहीं सर्दियों के सीजन में यहां आपको कंपकंपी का अहसास भी नहीं होगा.

5. प्रीमियम और स्टैंडर्ड क्लास का विकल्प 

नमो भारत ट्रेन का एक और फीचर इसे फ्लाइट की तरह बनाता है. फ्लाइट की तरह ही, इसमें प्रीमियम क्लास का विकल्प भी है, जिसमें सोफा जैसी सीटें और अधिक आराम मिलता है, जबकि सामान्य किराया भी किफायती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मेरठ, अलवर, पानीपत... दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

Featured Video Of The Day
Bihar Bride Viral Video: Stage पर दुल्हन को मारी गोली, सामने आया खौफनाक वीडियो | Top News | NDTV