शरद पवार की राज्यसभा उम्मीदवारी पर मुहर, सुप्रिया सुले ने कहा- MVA के सभी बड़े नेताओं का मिला साथ

राज्यसभा चुनाव के नामांकन के बीच एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया है कि शरद पवार की उम्मीदवारी को महाविकास आघाड़ी (MVA) के सभी घटक दलों का पूर्ण समर्थन है. ऐसे में उनका फिर राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र की राजनीति में महाविकास आघाड़ी ने शरद पवार के राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्ण समर्थन का ऐलान किया
  • सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शरद पवार के नामांकन का एकजुट समर्थन दिया
  • सुप्रिया सुले ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए प्रमुख नेताओं से मिलने और आभार व्यक्त करने की योजना बनाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजनीति में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता सुप्रिया सुले ने राज्यसभा चुनाव के लिए शरद पवार के नामांकन पर महाविकास आघाड़ी (MVA) के पूर्ण समर्थन की बात पर मुहर लगा दी है. सुले ने बताया कि शरद पवार के नाम पर गठबंधन के भीतर न केवल सहमति है, बल्कि सभी प्रमुख नेताओं ने एकजुट होकर उनके नामांकन का समर्थन किया है. सुले ने गठबंधन के तमाम साथियों का धन्यवाद भी दिया.

गठबंधन के शीर्ष नेताओं का मिला समर्थन

सुले के अनुसार, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सी. वेणुगोपाल सहित सभी सहयोगियों ने शरद पवार की उम्मीदवारी का पुरजोर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने दशकों तक पवार साहब के साथ काम किया है, उन सभी ने महाविकास आघाड़ी की ओर से उनके फॉर्म का समर्थन किया है, जिसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से सबकी आभारी हैं.

मुलाकातों का दौर और आभार व्यक्त करना

सुप्रिया सुले ने इस समर्थन के लिए सभी नेताओं का धन्यवाद किया. उन्होंने हाल ही में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है और बताया कि वह जल्द ही सोनिया गांधी से समय लेकर मिलेंगी. साथ ही, सोमवार को राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से मिलकर आभार व्यक्त करने की उनकी योजना है.

यह भी पढ़ें: अब JDU नहीं बचेगी... नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान

नीतीश कुमार और बिहार की राजनीति पर बयान

बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम और नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर सुले ने टिप्पणी की कि वहां का चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा गया था. हालांकि, वहां वर्तमान में जिस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं, उस पर वह पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कहेंगी. उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाकर इस मामले की अधिक जानकारी लेंगी और उसके बाद ही विस्तार से अपना पक्ष रखेंगी.

Advertisement

महाराष्ट्र की 7 सीटों पर घमासान

महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है. इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है, जबकि मतदान और मतगणना 16 मार्च को तय की गई है. शरद पवार उन सात सदस्यों में शामिल हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है. महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक ही इन सदस्यों का चुनाव करेंगे. फिलहाल समीकरणों को देखते हुए, शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं 'प्रगति' और 'विकास' जो आपके घर आकर पूछेंगे सवाल, जनगणना पर बड़े अपडेट्स

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Bengal में ओवैसी और हुमायूं कबीर ने मिलाया हाथ! | Sawaal India Ka