सामने मिसाइलें, पीछे समुद्र... ईरान की बंदर अब्बास पोर्ट पर फंसे 20 भारतीयों ने एमवी मनाली से VIDEO किया जारी

वीडियो में ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट के एंकरेज पर खड़े कार्गो जहाज 'MV मनाली' के क्रू मेंबर कहते नजर आ रहे हैं कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और उन्हें डर है कि अगर जल्द मदद नहीं मिली तो उनकी जान को खतरा हो सकता है. उन्होंने भारत सरकार से हस्‍तक्षेप की गुहार लगाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट के एंकरेज पर खड़े कार्गो जहाज MV मनाली के भारतीय क्रू मेंबर खतरे में हैं.
  • कार्गो जहाज MV मनाली पर कुल 22 लोग सवार हैं, जिनमें 20 भारतीय और दो विदेशी नागरिक शामिल हैं.
  • क्रू मेंबर्स ने कहा कि उन्‍हें बमबारी की आवाज सुनाई दे रही है. उन्‍होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट के एंकरेज पर खड़े एक कार्गो जहाज “MV मनाली” पर काम कर रहे भारतीय क्रू मेंबर इन दिनों बेहद डर और अनिश्चितता के माहौल में फंसे हुए हैं. जहाज पर मौजूद क्रू ने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की अपील की है. जानकारी के मुताबिक, इस जहाज पर कुल 22 लोग सवार हैं, जिनमें 20 भारतीय नागरिक और 2 विदेशी नागरिक शामिल हैं. वीडियो में क्रू मेंबर बता रहे हैं कि उनका जहाज इस समय ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट के एंकरेज एरिया में खड़ा है, जहां आसपास बमबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं. ऐसे हालात में जहाज पर मौजूद लोग काफी घबराए हुए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. 

वीडियो में क्रू मेंबर साफ तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और उन्हें डर है कि अगर जल्द मदद नहीं मिली तो उनकी जान को खतरा हो सकता है. उन्होंने भारत सरकार और भारतीय दूतावास से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए. 

ये भी पढ़ें: हड्डी तक गलता है मांस, फिर मौत... जंग के बीच इजरायल पर लगा 'सफेद फॉस्फोरस' के इस्तेमाल का आरोप

क्रू मेंबर्स की भारत सरकार से हस्‍तक्षेप की मांग 

वीडियो में एक क्रू मेंबर ने ने कहा कि हम लोग MV मनाली के क्रू मेंबर हैं और 20 भारतीय हैं. अभी हम बंदर अब्‍बास एंकरेज पर हैं. यहां पर बमबारी हो रही है, हमें जल्‍द से जल्‍द रेस्‍क्‍यू करने की कृपा करें. जय हिंद, जय भारत. 

क्रू मेंबर का कहना है कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी स्थिति की जानकारी दे रहे हैं. जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों के परिवार वाले भी भारत सरकार से हस्तक्षेप कर अपने परिजनों को सुरक्षित वापस लाने की मांग कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: मुजतबा की नियुक्ति पर ट्रंप के तल्ख तेवर: कहा-बिना अमेरिकी मंजूरी के ज्यादा दिन नहीं टिकेगा ईरान का नया नेता

Advertisement

ईरान का अहम समुद्री बंदरगाह बंदर अब्‍बास पोर्ट 

बताया जा रहा है कि बंदर अब्बास पोर्ट ईरान का एक अहम समुद्री बंदरगाह है, जहां इस समय सुरक्षा हालात को लेकर चिंता जताई जा रही है. ऐसे में वहां फंसे जहाजों और उनके क्रू की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा बन गया है. 

फिलहाल “MV मनाली” पर सवार भारतीय क्रू मेंबर भारत सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही उनके लिए कोई सुरक्षित रास्ता निकाला जाएगा और इस खतरनाक स्थिति से बाहर आने में वे कामयाब होंगे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dubai में Tourists का बुरा हाल, 5 Star होटल छूटा, अब shelter home में रहने को मजबूर! Ground Report