ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट के एंकरेज पर खड़े कार्गो जहाज MV मनाली के भारतीय क्रू मेंबर खतरे में हैं. कार्गो जहाज MV मनाली पर कुल 22 लोग सवार हैं, जिनमें 20 भारतीय और दो विदेशी नागरिक शामिल हैं. क्रू मेंबर्स ने कहा कि उन्हें बमबारी की आवाज सुनाई दे रही है. उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.