'आओ हमारी डेड बॉडी लेकर जाओ', मां को मैसेज भेज नेवी जवान ने पूरे परिवार को किया था खत्म, फिर लगा ली थी फांसी

बताया जा रहा है क‍ि नौसेना का जवान लंबे समय से भारी पारिवारिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहा था. उसका मुंबई के अस्पताल में इलाज भी चल रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के नेवी नगर में नौसेना जवान के पर‍िवार की हत्‍या और सुसाइड का मामला
  • जवान ने ही अपनी पत्नी-बच्‍चों को मारने के बाद की थी आत्‍महत्‍या
  • व्‍हॉट्सऐप पर मां को मैसेज कर बोला- 'आओ हमारी डेड बॉडी लेकर जाओ'

मुंबई के नेवी नगर में सुसाइड मामले में नया खुलासा हुआ है. नौसेना के जवान ने पहले पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतारा था और फिर खुद भी जान दे दी. इससे पहले उसने अपनी मां को मैसेज भेजा, ज‍िसमें ल‍िखा था, ''आओ हमारी डेड बॉडी लेकर जाओ''. प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख पुलिस को शक है कि नौसेना के जवान पूरनमल ने पहले अपनी पत्नी और दो महीने के बेटे दर्श की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने बड़े बेटे यश को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया. पूरे परिवार को खत्म करने के बाद जवान ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे पूरनमल ने अपनी मां के मोबाइल पर एक व्हॉट्सएप मैसेज किया था. इस मैसेज में सिर्फ इतना लिखा था, "आओ हमारी डेड बॉडी लेकर जाओ"! 15 अगस्त की सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली और उन्होंने यह मैसेज देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. वे तुरंत कोलाबा स्थित फ्लैट पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. फ्लैट के अंदर चारों की लाशें पड़ी हुई थीं. 

सबूत मिटाने की कोशिश और मोबाइल डेटा डिलीट

इस केस में पुलिस को कई उलझे हुए सवाल भी मिले हैं. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या और सुसाइड से ठीक पहले, जवान ने अपना और अपनी पत्नी का मोबाइल फोन पूरी तरह से फॉर्मेट कर दिया था. सारा डेटा डिलीट कर दिया गया है. आखिर पूरनमल क्या छिपाना चाहता था? इस राज से पर्दा उठाने के लिए अब पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली है ताकि डिलीट हुए डेटा को रिकवर किया जा सके. 

आर्थि‍क तनाव से गुजर रहा था पूरनमल

जांच में सामने आया है कि पूरनमल लंबे समय से भारी पारिवारिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहा था. उसका मुंबई के INHS अश्विनी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था. सूत्रों के मुताबिक, घटना से कुछ ही दिन पहले पूरनमल के पिता मुंबई आए थे. वे उसे और परिवार को वापस अपने साथ घर ले जाना चाहते थे, लेकिन जवान ने जाने से साफ इनकार कर दिया था. पिता के वापस लौटने के बाद फोन पर भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी. 

Advertisement

पुल‍िस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच कर रही है. मौत के सही कारणों और हत्या के सीक्वेंस को पूरी तरह से साफ करने के लिए पुलिस को अब टॉक्सिकोलॉजी, फोरेंसिक और केम‍िकल एनाल‍िस‍िस रिपोर्ट का इंतजार है. इन रिपोर्ट्स के आने के बाद ही इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. 

यह भी पढ़ें- नौसेना के जवान की अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव, पत्नी- 2 मासूम बच्चों की भी साथ उठी अर्थी

Advertisement
Featured Video Of The Day
विझिंजम बंदरगाह ने शुरू किया एक्‍सपोर्ट-इम्‍पोर्ट ऑपरेशन, अदाणी पोर्ट्स ने खोला नया द्वार

Topics mentioned in this article
Mumbai News
Mumbai Suicide Case
Murder And Suicide
Navy Sailor
Maharastra News