मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने एक ही दिन में 61 किलो सोना किया बरामद, 7 लोग गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान सभी चार यात्रियों ने कबूल किया है कि वे उन्हें एक अज्ञात सूडानी द्वारा दोहा हवाई अड्डे पर सोना सौंपा गया. हालांकि, उस यात्री ने इनके साथ यात्रा नहीं की.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मुंबई:

कस्टम विभाग ने रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही दिन में 32 करोड़ की कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया है. इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 महिलाएं भी हैं. ये मुंबई कस्टम विभाग के इतिहास में एयरपोर्ट पर एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी है. 

कस्टम विभाग के मुताबिक पहले मामले में 4 भारतीय यात्री तंजानिया से आए थे. उन्होंने  विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कमर बेल्ट की जेबों में सोना छिपाया हुआ था. चारों के पास से 28.17 करोड़ रुपये कीमत का कुल 53 किलोग्राम सोना बरामद किया गया. संयुक्त अरब अमीरात में विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में सोने की छड़ें छुपाई गई थीं.

ट्रांजिट समय के दौरान दोहा हवाई अड्डे पर सूडानी नागरिक ने ये बेल्ट सौंपी थी. कतर एयरवेज की उड़ान संख्या क्यूआर-556 में दोहा से आने वाले 4 भारतीय यात्रियों को रोका गया. पूछताछ करने पर पता चला कि वे तंजानिया से आ रहे हैं. सोने की छड़ें उनके शरीर पर एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई बेल्ट में छिपी हुई थीं, जिसमें कई जेबें थीं. 

पूछताछ के दौरान सभी चार यात्रियों ने कबूल किया है कि वे उन्हें एक अज्ञात सूडानी द्वारा दोहा हवाई अड्डे पर सोना सौंपा गया. हालांकि, उस यात्री ने इनके साथ यात्रा नहीं की. चारों यात्रियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

Advertisement

11 नवंबर को ही एक दूसरे मामले में मामले में खुफिया जानकारी के आधार पर मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स के अधिकारियों ने विस्तारा फ्लाइट से दुबई से पहुंचे तीन यात्रियों (एक पुरुष और दो महिलाएं) से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किलोग्राम सोना जब्त किया. मोम के रूप में सोने का पेस्ट यात्रियों द्वारा पहनी जींस पैंट की कमर के पास छिपाया गया था. 

तीन यात्रियों में से 60 साल की एक महिला यात्री व्हील चेयर पर थी. तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच चल रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें -
-- रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा सदस्य या राज्यपाल बनने के सवाल पर क्या बोले पूर्व CJI यूयू ललित
-- पंजाब : गन कल्‍चर पर मान सरकार सख्‍त, हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर लगाई रोक

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला! | Iran War News | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article