मुंबई: निर्माणाधीन इमारत में टंकी साफ करने गए 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत

मुंबई के नागपाडा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की टंकी साफ करने के लिए घुसे चार मजदूरों की मौत हो गई. वहीं एक अन्‍य को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सफाई के दौरान पांच मजदूर पानी की टंकी के अंदर ही बेहोश हो गए. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
मुंबई :

मुंबई के नागपाडा इलाके में एक बड़े हादसे में रविवार को चार मजदूरों की मौत हो गई. यह मजदूर एक निर्माणाधीन इमारत में स्थित भूमिगत पानी की टंकी को साफ करने के लिए इसमें घुसे थे. हालांकि दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जेजे पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली डिमटीकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस नामक एक निर्माणाधीन इमारत की है. इस इमारत में एक भूमिगत पानी की टंकी की सफाई की जा रही थी. इसके लिए पांच मजदूर टंकी के अंदर गए थे. हालांकि दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई. 

बेहोश हो गए थे मजदूर: दमकल अधिकारी

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि पानी की टंकी को साफ करने के लिए अंदर घुसे मजदूर सफाई के दौरान अंदर ही बेहोश हो गए. इसके बाद मौके पर मौजूद अन्‍य लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. पांचों मजदूरों को बाहर निकाला गया और उन्‍हें सरकारी जेजे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्‍टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. 

हादसे में इन चार लोगों की चली गई जान 

जेजे अस्पताल के मुताबिक, पांच लोगों को अस्‍पताल में लाया गया था, जिसमें से चार की मौत हो गई और एक को भर्ती कराया गया है. मरने वालों में हसीपाल शेख (19 साल), राजा शेख (20 साल), जियाउल्‍ला शेख (36 साल), इमांडू शेख (38 साल) की मौत हो गई. 

Advertisement

इस घटना में जीवित बचे मजदूर 31 साल के पुरहान शेख का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. 

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 
 

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: वॉशिंगटन होटल में गोलीबारी के बाद PM Modi ने किया Tweet | Donald Trump
Topics mentioned in this article