Kal ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाता लेकर निकलें या नहीं? बिहार-यूपी के लिए भी IMD ने बता दिया अपडेट

IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापसी शुरू कर दी है. बिहार में भी मौसम धीरे-धीरे सक्रिय होता दिख रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

देश के कई हिस्सों में मानसून वापस लौट रहा है. इसके बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी और दक्षिणी भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं. भारत मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि यूपी और बिहार में अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा बढ़ने के संकेत हैं.

भारत मौसम विभाग ने 9 राज्यों में भारत बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. रविवार को अपने ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट में भारत मौसम विभाग ने कहा कि 9 राज्यों के करीब 70 जिलों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

9 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • अरुणाचल प्रदेश: चांगलांग
  • बिहार: मुजफ्फरपुर, नालन्दा, नवादा, पटना, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढी, वैशाली
  • छत्तीसगढ़: बालोद, धमतरी, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कांकेर, कोंडागांव, राजनांदगांव
  • गुजरात: अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, भरूच, भावनगर, बोटाद, दीव, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा, महेसाणा, महिसागर, मोरबी, पोरबंदर, राजकोट, साबर कांथा, सुरेंद्रनगर
  • झारखंड: देवगढ़
  • मध्य प्रदेश: अनूपपुर, बालाघाट, बैतूल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, हरदा, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया
  • महाराष्ट्र: गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, यवतमाल
  • ओडिशा: सुबरनपुर
  • राजस्थान: चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, राजसमंद, उदयपुर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है. इसके असर से आने वाले दिनों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर को दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन के समय हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं.

Advertisement

यानी 21 सिंतबर को दिल्लीवासियों को अपने साथ छाता नहीं ले जाना होगा. अभी कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी बारिश से बची रहेगी.

यूपी का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में फिलहाल बड़े स्तर की बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25-26 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है.

Advertisement

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 25-26 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कल के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से सामान्य मौसम स्थिति बनी रहने की संभावना है.

बिहार में बारिश का अनुमान

बिहार में मौसम धीरे-धीरे सक्रिय होता दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 23 सितंबर के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके बाद 24 से 26 सितंबर के दौरान बारिश का दायरा बढ़ने और कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है.

24 से 26 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 22 से 24 सितंबर के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, 22 से 25 सितंबर के दौरान दक्षिणी ओडिशा, 23 से 25 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तथा 24-25 सितंबर को विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Advertisement

दक्षिण ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है.

उधर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान-निकोबार और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

Advertisement

मानसून की वापसी भी शुरू

IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापसी शुरू कर दी है. अगले 2-3 दिनों में राजस्थान के और इलाकों, पंजाब के कुछ हिस्सों तथा सौराष्ट्र-कच्छ से भी मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: मौसम ले रहा गजब की फिरकी...मॉनसून की वापसी के बीच 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट तो कहीं बर्फबारी

Featured Video Of The Day
'यूपी के होंगे 4 टुकड़े', ओपी राजभर ने NDTV को बताया- क्‍यों कहीं ऐसी बात?

Topics mentioned in this article
IMD
Kal Ka Mausam